- संरक्षा,सुरक्षा,समयपालन,यात्री सुविधाओं पर दिया जोर
SAMASTIPUR. समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने (DRM) का कार्यभार संभाल लिया है. मंडल कार्यालय, समस्तीपुर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. दिल्ली विश्वविद्यालय हिन्दू कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले ज्योति प्रकाश अपने बैच के गोल्ड मैडलिस्ट रहे हैं. वह भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS)1998 बैच के अधिकारी हैं. वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अनुभवी अधिकारी माने जाने वाले मिश्रा को संचालन, वाणिज्य एवं सामान्य प्रशासन जैसे विभागों में 25 वर्षों में कार्य अनुभव है.
वह महाप्रबंधक पुरस्कार (2008), रेल मंत्री पुरस्कार (2009) तथा रेल मंत्री पुरस्कार (2019) से सम्मानित हो चुके हैं. वहीं पूर्व मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव पदोन्नति एवं स्थानांतरण के बाद प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स का कार्यभार ग्रहण करेंगे.
डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यात्रियों की बेहतर सेवा उनकी प्राथमिकता होगी. उनका प्रयास होगा कि यात्री सुरक्षित, आरामदायक, समयबद्ध और भरोसेमंद रेल सेवा का अनुभव कर सकें. इसके अलावा उन्होंने रेलवे की लंबित परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में सक्रियता दिखाने की भी बात कही.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026




















































































