Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

BANDAMUNDA : रेलवे अस्पताल से निकाली गयी स्वच्छता पखवाड़ा रैली, दिलायी गयी शपथ

BANDAMUNDA. स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और जनमानस को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के द्वारा आज सुबह को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली के आरंभ में अस्पताल प्रांगण में एक संक्षिप्त सभा का आयोजन कर स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और सभी को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई.

रैली रेलवे अस्पताल परिसर से शुरू होकर रेलवे कॉलोनियों से होते हुए वापस अस्पताल पहुंची. रैली में रेलवे अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों सहित अस्पताल प्रशासनिक स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली के दौरान “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”, “स्वच्छता में है सुरक्षा”, “गंदगी हटाओ, बीमारी मिटाओ” जैसे नारे लगाए गए.

रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर प्रयास है जिसे सभी को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. उन्होंने रेलवे कर्मियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने कार्यस्थल और आस-पास के इलाकों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें. मौके पर डॉ भीएन सिंह,डॉ एनके सिंह,डॉ अश्विन,डॉ समरेंद्र प्रसाद मिश्रा,स्नेहलता पंडा,मेरी एक्का,सीएचआई स्वपन कुमार सुमन,शिशिर कुमार,पवन कुमार,शंकर शर्मा,बिष्णु छेत्री,देवाशीष पति,एसभीएन मूर्ति आदि उपस्थित थे.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...