CKP. चक्रधरपुर रेल मंडल के किरीबुरु-करमपदा सेक्शन पर बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक ट्रेन मूवमेंट पूरी तरह ठप रहा. इस सेक्शन पर मुख्य रूप से मालगाड़ियों की आवाजाही होती है. रेलवे ट्रैक पर रात में नक्सलियों ने बैनर लगा दिया. इस कारण रातभर इस मार्ग पर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप रहा.
भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा लगाए गए बैनर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आरपीएफ की टीम पहुंची. सुबह होते ही सुरक्षा बलों ने रेलवे ट्रैक से बैनर हटाया और इलाके की जांच की. इसके बाद सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही का संकेत दिया गया.
सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने मीडिया से बातचीत में घटना की पुष्टि की. बताया कि नक्सलियों द्वारा पोस्टर और बैनर लगाकर रेल मार्ग को अवरुद्ध किया गया था. सूचना मिलते ही आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पोस्टर और बैनर जब्त कर लिए. मार्ग पर सामान्य रूप से मालगाड़ियों का परिचालन जारी है. सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है.
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































