Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

Land For Job Case : पूर्व रेलमंत्री लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुआ यह आवेदन…

Patna : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के चर्चित मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी.

जस्टिस सुंदरेश और कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा…

लालू यादव की ओर से अधिवक्ता मुदित गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर ट्रायल कोर्ट की सुनवाई को 12 अगस्त तक स्थगित करने की मांग की थी. हालांकि, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने बुधवार को इस याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने स्पष्ट किया कि निचली अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित याचिका के फैसले पर निर्भर करेगी.

यदि ट्रायल कोर्ट में आरोप तय हो जाते हैं, तो हाई कोर्ट में दायर याचिका स्वतः निष्प्रभावी हो जाएगी. इससे पहले 18 जुलाई को भी सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ट्रायल पर रोक लगाने से इनकार किया था. लालू यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की उनकी मांग को खारिज कर दिया गया था.

क्या है मामला 

आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी देने के बदले अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी. इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों कर रहे हैं. लालू यादव और उनके परिवार पर लगे इन गंभीर आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. मामले में अगली सुनवाई और जांच की प्रगति पर सभी की नजरें टिकी हैं.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...