- सेवानिवृत्त होने के करीब कार्यालय अधीक्षक पर लगा आरोप, कहा – कभी कार्यालय तो कभी घर में आकर की जर्बदस्ती
JHANSI. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में तैनात एक महिला रेलकर्मी ने कार्यालय अधीक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला रेलकर्मी का आरोप है कि पुलिस में मामला दर्ज कराने पर बच्चों समेत उसे जान से मारने की धमकी दी गयी है. हालांकि पीड़ित महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत पुलिस के अलावा रेलवे अधिकारियों से की है.
प्रेमनगर रेलवे कालोनी की निवासी महिला रेलकर्मी ने पुलिस व रेलवे को दी शिकायत में बताया है कि पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा पर उसकी नियुक्ति डीआरएम कार्यालय झांसी में चपरासी के पद पर चार साल पूर्व हुई थी. एक साल तक सब कुछ ठीक रहा. एक साल बाद कार्यालय अधीक्षक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. महिला कर्मचारी का आरोप है कि हाजिरी लगाने में देरी करने और दूसरे कारण बताकर उसे देर रात तक कार्यालय में रोककर उसके साथ कार्यालय अधीक्षक ने शारीरिक संबंध बनाया.
महिला का कहना है कि कार्यालय अधीक्षक उसे कहता था कि उसे खुश करके ही नौकरी कर पाओगी. उसे कई बार ब्लैकमेल कर कार्यालय में दुष्कर्म किया. वह इज्जत व बच्चों की खातिर चुप रही. शिकायत में महिला कर्मचारी ने कहा है कि कार्यालय अधीक्षक ने कई बार घर आकर भी उसके साथ धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया. कार्यालय अधीक्षक जुलाई माह में सेवानिवृत्त हो रहा है. वह बार-बार यह कहता था कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उसका ख्याल रखना है. चेतावनी भी देता था कि यह मामला पुलिस में दिया अथवा कहीं शिकायत की तो परिवार समेत जान से मार देगा.
महिला रेलकर्मी ने रेलवे अधिकारियों से कार्यालय अधीक्षक से भयभीत होने की बात भी कही है. उसने शिकायती पत्र में लिखा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने काे मजबूर होगी. उधर रेलवे सूत्रों का कहना है कि महिला रेलकर्मी ने शिकायत दर्ज करायी है उसकी जांच की जा रही है. हालांकि अब तक आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है. कुछ रेलकर्मियों का कहना है कि कार्यालय अधीक्षक को फंसाने की नीयत से यह जाल बुना गया है. अगर महिला रेलकर्मी को उससे कोई शिकायत थी तो यह मामला पहले क्यों नहीं उठाया गया. कर्मचारी के सेवानिवृत्ति से ठीक पहले शिकायत को सामने लाया जाना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है. इसकी गंभीरता से जांच करायी जानी चाहिए.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































