Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का जोधपुर में निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

JODHPUR. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार को जोधपुर एम्स में निधन हो गया. वे सुबह 11:52 बजे अंतिम सांस ली. मूल रूप से पाली जिले के जीवंद कलां गांव के निवासी रहे दाऊलाल वैष्णव वर्ष 1966 में जोधपुर आकर बस गए थे. वे आयकर प्रैक्टिस से जुड़कर वर्षों तक लोगों की सेवा में सक्रिय रहे और ईमानदार सलाहकार के रूप में उनकी पहचान थी.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से जोधपुर पहुंच चुके हैं. कल जोधपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा. पिछले कुछ दिनों से दाऊलाल वैष्णव गंभीर रूप से बीमार थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर में उनका इलाज चल रहा था. दाऊलाल वैष्णव के पार्थिव शरीर को जोधपुर के महावीर नगर, रातानाडा स्थित उनके आवास पर दोपहर तीन बजे श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा और शाम 4.30 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी जोधपुर में नागौरी गेट के पास कागा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...