Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

इस्टर्न रेलवे के जीएम हरिंद्र राव ने लिया दपू का अतिरिक्त प्रभार

पू रेलवे जोन के जीएम एसएन अग्रवाल रेलवे बोर्ड के मेंबर स्टाफ बने 

कोलकाता.  दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक पद का अतिरिक्त प्रभार इस्टर्न रेलवे जोन के जीएम हरिंद्र राव को दिया है. नए जीएम की घोषणा होने तक वह दक्षिण पूर्व रेलवे का भी कामकाज संभालेंगे. इसकी अधिसूचना सोमवार 21 जुलाई को जारी की गई. दपू रेलवे जोन के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल को रेलवे बोर्ड में मेंबर स्टाफ बनाया गया है. हरिंद्र राव आइआरएसइइ 1982 बैच के अधिकारी है जो अभी चितरंजन लोकोमोटिव वर्कस के भी जीएम है. हरिंद्र राव ने दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रभार संभाल लिया है.

हरिंद्र राव दक्षिण पूर्व रेलवे में चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद का दायित्व निभा चुके हैं. कानपुर आआइटी से इलेक्ट्रॉनिक में एमटेक करने वाले हरिंद्र राव इस्ट सेंट्रल रेलवे में एडीआरएम, नार्थ सेंट्रल रेलवे इलाहाबाद में डीआरएम समेत आधा दर्जन से अधिक जोन और चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में सेवा दे चुके है. रेलवे में 36 साल के कार्यकाल में हरिंद्र राव को बहुमुखी प्रतिभा का धनी और हसमुख स्वभाव का अधिकारी माना जाता है जो हर समस्या को चुनौती के रूप में लेकर उसका हल निकालने में सहयोगियों को मार्गदर्शन करते है. सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों में हमेशा से सक्रिय रहने वाले हरिंद्र राव की पहचान रेलवे में त्वरित निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...