Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चक्रधरपुर : अंतर डिवीजन वालीबॉल टूर्नामेंट पर रांची का कब्जा

शील्ड के साथ विजेता टीम के सदस्य.
  • आद्रा के साबरी राजन को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार

शील्ड के साथ रनरअप टीम

रांची. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में आयोजित अंतर डिवीजन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सेरसा आद्रा को हराकर सेरसा रांची में कप पर कब्जा जमा लिया है. पांच सेट के फाइनल मैच में रांची ने 3-2 के मुकाबले 19-25, 25-21,11-25, 25-23, 15-11 के स्कोर से जीत दर्ज की. पूरे प्रतियोगिता में आद्रा के साबरी राजन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सिरीज से पुरस्कृत किया गया. बीते फरवरी माह में आद्रा में आयोजित अंतर विभागीय मैच भी साबरी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किया था. साबरी की बदौलत ही वाणिज्य विभाग ने इलेक्ट्रीकल से मैच 2-0 से जीत लिया था. सबरी राजन सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप और दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर विभागीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप भी खेल चुके है.

फाइनल मैच में रांची की ओर से संदीप कुमार, सुमित कुमार व पाल का प्रदर्शन बेहतर रहा. पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं आद्रा से साबरी व सौरव ने दमदार इंट्री की लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके. विजेता टीम को चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पुरस्कृत किया. प्रद्रर्शनी टूर्नामेंट में चक्रधरपुर, रांची, आद्रा, चक्रधरपुर आरपीएफ की टीमें शामिल थी. प्रतियोगिता का कोई मैच मेजबान चक्रधरपुर की टीम नहीं जीत सकी.

उधर महिला वर्ग में सेरसा की दक्षिण पूर्व रेलवे की महिला टीम ने पश्चिम बंगाल की टीम को हराकर मैच अपने नाम कर लिया. विजेता टीम को सर्वों की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने पुरस्कृत किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...