Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

DRM KHARAGPUR ने हिजली-रानीताल सेक्शन के स्टेशनों का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं पर रहा फोकस

KHARAGPUR. डीआरएम खड़गपुर केआर चौधरी ने शुक्रवार 2 मई को हिजली-रानीताल सेक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान डीआरएम ने बेलदा, जलेश्वर, अमरदा रोड, रूपसा और बालेश्वर स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्य को देखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये. स्टेशन के अलावा यार्डों और पैनल रूम का भी डीआरएम ने निरीक्षण किया.

हालांकि निरीक्षण में यात्री सुविधाओं और सुरक्षा उपायों पर अधिक फोकस किया गया. इस दौरान डीआरएम चौधरी ने ऑन ड्यूटी कर्मचारियों से बातचीत की और कार्य में आने वाली परेशानियों को चिह्नित किया. डीआरएम ने बेलदा, जलेश्वर और बालेश्वर स्टेशनों पर अमृत स्टेशन परियोजना के चल रहे विकास कार्यों और तीसरी लाइन के कार्य को देखा.

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यों को समय अवधि में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाये. इस दौरान लगातार निगरानी रखी जाये और तकनीकी खामियों पर अधिक ध्यान दिया जाये. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने विभिन्न प्वाइंटों, क्रॉसिंग और सिग्नलों के साथ-साथ रूपसा स्टेशन पर गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...