- WREU के कैडर अगला प्रदर्शन रेलवे प्लेटफार्म पर नहीं बल्कि रेलवे ट्रैक पर करेंगे
Ahmedabad. AIRF के आह्वान पर देश के अलग-अलग क्रू लॉबियों पर आयोजित धरना प्रदर्शन में फेडरेशन से जुड़ी यूनियनों के नेताओं ने रनिंग कर्मचारियों की बातों को प्रबंधन तक पहुंचाने का प्रयास किया. इस क्रम में अहमदाबाद लॉबी पर WREU द्वारा आयोजित डेमोंस्ट्रेशन में ADS WREU ADI के संजय सूर्यबली ने लोको ट्रैफिक रनिंग कर्मचारियों के वर्किंग, प्रमोशन और अन्य समस्याओं के उठाया.
अहमदाबाद मंडल की वर्किंग से लेकर दूसरे मंडलों को आवंटित किये जाने एवं विलंबित पदोन्नतियों का मुद्दा मंडल मंत्री WREU कॉमरेड घनश्याम यादव ने उठाया और बताया कि इसके लिए अब तक क्या-क्या प्रयास किये गये हैं. इस मौके पर रेल प्रबंधन को चेतावनी दी गयी कि अगर उनकी मांगों पर उचित कदम नहीं उठाया गया तो WREU के कैडर अब अगला प्रदर्शन रेलवे प्लेटफार्म पर नहीं बल्कि रेलवे ट्रैक पर करने को बाध्य होंगे. इस मौके पर WREU अहमदाबाद के अमित यादव, कृणाल रबारी समेत कई नेता मौजूद थे.
- रेलवे में ‘अपना कानून’, पास के दुरुपयोग में ACM पर विजिलेंस का शिकंजा, टीटीई की लाचारी और ‘अवैध वीआईपी कल्चर’ पर उठे गंभीर सवाल - July 24, 2026
- रेलवे में सीबीआई का एक्शन, वाराणसी मंडल के SrDMM कार्यालय में छापेमारी, एक ही कमरे में बैठाकर पूछताछ - July 24, 2026
- TATANAGAR : 26 साल का एकाधिकार जारी, विजिलेंस और रोटेशन पॉलिसी ढेर, Sr DCM की मेहरबानी से अमित चौधरी बने गुड्स के ‘नये प्रभारी’! - July 24, 2026

















































































