Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल अध्यक्ष चुने गये हेमंत विश्वकर्मा, रूपम पांडेय होंगे महामंत्री

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के त्रैवार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन प्रयागराज में आयोजित किया गया. इसमें जोनल स्तर पर नयी कमेटी के गठन की घोषणा की गयी. जोनल अध्यक्ष राजाराम मीणा जी के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी उपस्थित थे.

अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. इसमें हेमंत विश्वकर्मा को जोनल अध्यक्ष एवं रूपम पांडेय को जोनल महामंत्री चुना गया. कानपुर एमके झा को जोनल उपाध्यक्ष, उषा देवी को जोनल उपाध्यक्ष एवं कुन्दन कुमार सिंह को संयुक्त महामंत्री चुना गया. कार्यक्रम में फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईपी एस चौहान, कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर पोरवाल, योगेश मीणा, मनोज कटेरिया, मनोज गोस्वामी, कमलेश पासवान, ऋषभ तिवारी, विरेन्द्र कुमार, आलोक कश्यप, अनिल कुमार, प्रदीप सिंह राणा, आदर्श कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

महामंत्री चुने जाने पर रूपम पांडेय का जोरदार स्वागत 

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ जोनल महामंत्री चुने जाने के बाद रूपम पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया. उन्हें सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने भी शुभकामना दी. इस मौके पर मंच संचालन प्रियरंजन ने किया. इस मौके चन्द्रकात चुतुर्वेदी, सुश्री सोनी दुबे जिला मंत्री, रूकमानंद पाण्डेय, पवन मालवीय, आशीष मिश्र, आरके ठकुरानी, बंशी बदन झा, अमित शुक्ला आदि शामिल रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...