Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

होली की भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, 16 तक इन स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

MUMBAI. होली त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. रेलवे ने मुंबई मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है.

पश्चिम रेलवे के मुताबिक, मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, वापी, वलसाड, उधना और सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बेचे जाएंगे. यह प्रतिबंध 16 मार्च 2025 तक लागू रहेगा.

इस फैसले का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के समय स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है. हालांकि रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और कुछ अन्य श्रेणी के यात्रियों की मदद के लिए आने वाले लोगों को छूट देने का प्रावधान रखा है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और नए नियमों का पालन करें, ताकि सभी को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिल सके.

वहीं, पश्चिम रेलवे ने रविवार 16 मार्च को होली त्‍योहार के कारण वेस्टर्न लाइन के उपनगरीय खंड पर कोई ब्लॉक नहीं रखा है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...