Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

पत्नी को AC कोच में मुफ्त सफर कराने के लिए TTE से भिड़ा GRP कांस्टेबल, IRTCSO ने कहा – यह पुलिस का आतंक

ट्रेन के AC कोच में अपनी पत्नी को मुफ्त यात्रा कराने का प्रयास GRP के कांस्टेबल के लिए मुश्किल बन गया. जब TTE ने उसकी पत्नी से टिकट दिखाने के लिए कहा, तो वह टिकट नहीं दिखा सकी. इसके बाद कांस्टेबल टीटीई के साथ बहस करने लगा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. टिकट निरीक्षकों के संगठन IRTCSO ने इसे पुलिस का आतंक बताया और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. IRTCSO का कहना है कि ON ड्यूटी CTI को जेल भेजने की धमकी देने वाले कांस्टेबल खुद को रेलवे स्टेशन दिल्ली का मालिक बता रहा है.

घटना 20452 नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच बी-वन की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीआरपी नई दिल्ली के कांस्टेबल एमके मीणा अपनी पत्नी को मुफ्त यात्रा करवा रहे थे. जब चेकिंग के दौरान टीटीई ने उनसे टिकट की मांग की, तो कांस्टेबल ने गंगापुर तक ले जाने के लिए बहस शुरू कर दी. इस स्थिति को देखते हुए ट्रेन के स्टाफ ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद कांस्टेबल ने टीटीई को धमकी दी कि यदि उसने वीडियो बनाना जारी रखा, तो वह उसे उठा ले जाएगा.

महिला पर लगाया जुर्माना

कांस्टेबल ने यह आरोप लगाया कि प्लेटफार्म उसकी संपत्ति है. इस पर TTE ने उत्तर देते हुए बताया कि उसके परिवार में आईपीएस अधिकारी हैं. कांस्टेबल ने जवाब दिया कि चाहे कितने भी आईपीएस अधिकारी हों, स्टेशन पर अधिकार उसका है. इसके बाद, टीटीई राकेश कुमार ने नियमों के अनुसार एसी में यात्रा करने के लिए महिला पर 530 रुपए का जुर्माना लगाया और उसे स्लीपर कोच में भेज दिया.

कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

TTE ने वरिष्ठ DCM को शिकायत प्रस्तुत कर कांस्टेबल एमके मीणा के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है. ट्रेन संख्या 20452 नई दिल्ली-सोगरिया के कर्मचारियों ने पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस मामले की जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...