Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

JHANSI : जखौरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की टक्कर से सीनियर गुड्स गार्ड की मौत

JHANSI. झांसी रेल मंडल के जखौरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर गुड्स गार्ड देवेंद्र कुमार की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गयी. वह मालगाड़ी को स्टेबल कर हैंड ब्रेक कर रहे थे. तभी दूसरी लाइन से थ्रू जा रही पायथन मालगाड़ी की चपेट में आ गये. मौके पर ही ट्रेन मैनेजर (गार्ड) देवेंद्र कुमार की मौत हो गयी. सोमवार को झांसी से मालगाड़ी लेकर चले थे.

ट्रेन मैनेजरों का कहना है कि सामान्य में गार्ड की ड्यूटी 8 घंटे की होती है, लेकिन देवेंद्र कुमार 10 घंटे से लगातार काम कर रहे थे. मालगाड़ी को जखौरा स्टेशन पर स्टेबल करने को कहा गया था. उसे स्टेबल करने के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. उस समय उनके साथ स्टेशन का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. देवेंद्र कुमार काम करने के दौरान दूसरी लाइन से आ रही मालगाड़ी के समीपता को नहीं भांप सके और उसकी चपेट में आ गये.

उनका शव महाकाल एक्सप्रेस से झांसी रेलवे अस्पताल लाया गया. यहां ट्रेन मैनेजर व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सिस्टम के दोष लगाकर अपना आक्रोश जाहिर किया. मौके पर एडीआरएम व सीनियर डीओएम भी पहुंचे थे.

वहीं उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जारी शुद्धि पत्र 79 का विरोध कर्मचारी संघ एवं आल इंडिया गार्ड काउंसिल कर रहे हैं. दोनों संगठन में घटना को लेकर रोष है. कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय तक काम करने का दबाव जानलेवा साबित हो रहा है. ऐसे में रेलवे प्रशासन से मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करें.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...