Chakradharpur चक्रधरपुर में शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार रेलकर्मी सुभाष कुमार शर्मा की मौत हो गयी. वह चक्रधरपुर गार्ड लॉबी में पदस्थापित थे. झुमका मोहल्ला निवासी रेलकर्मी सुभाष शर्मा बाइक से ड्यूटी जा रहे थे. इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज से भारत भवन के तरफ जैसे ही मुड़े ट्रैक्टर से बाइक की टकर हो गयी.
लोगों ने उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. ट्रैक्टर नगर परिषद चक्रधरपुर का था. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है. इस खबर से सुभाष शर्मा के घर में कोहराम मच गया. परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे. सुभाष अपने पीछे पत्नी व चार साल की बेटी को छोड़ गये हैं. सुभाष शर्मा क्रिकेट खिलाड़ी भी थे.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026



















































































