Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Jharkhand Burning Train: गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर Inspection Train में लगी भयंकर आग, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Garhwa. गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे के इंस्पेक्शन ट्रेन में आग लग गई. आगजनी की इस घटना में इंस्पेक्शन ट्रेन पूरी तरह जलकर राख हो गया. घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. घटना के बाद आदित्य बिरला केमिकल इंडिया लिमिटेड (ग्रासिम) की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे इंस्पेक्शन ट्रेन में आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया है. आगजनी की घटना के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है.

आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अप लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है, जबकि डाउन लाइन पर परिचालन शुरू कर दिया गया है.दरअसल, गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवान गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने देखा कि इंस्पेक्शन ट्रेन में आग लगी हुई है. आरपीएफ जवानों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी. शुरुआत में दमकल कर्मियों और रेलकर्मियों ने फायर इंसुलेटर के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बाद में ग्रासिम इंडस्ट्रीज की दो अग्निशमन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...