Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

BANDAMUNDA : पत्नी की हत्या के आरोप में कैरेज एंड वैगन का रेलकर्मी पति गया जेल

BANDAMUNDA. चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा डी-सेक्टर स्थित रेलवे क्वार्टर संख्या 292 में रहने वाले कैरेज एंड वैगन विभाग के रेलकर्मी आशीष पाणिग्राही के पत्नी शुभश्री सतपति के मौत के मामले पर बंडामुंडा पुलिस ने पति आशीष पाणीग्राही को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि दिसंबर 14 तारीख की रात में शुभश्री सतपति की लाश उनके रेलवे आवास में फंदे में झूलती हुई मिली थी.

शुभश्री के भाई अमित सतपति ने शुभश्री के मौत को हत्या बताते हुए बंडामुंडा थाने में लिखित शिकायत करायी थी. इसमें बताया गया था कि शुभश्री को उसके पति आशीष पाणीग्राही ने योजना बनाकर हत्या कर दी है. अमित के शिकायत के मुताबिक आशीष पाणीग्राही और उसके छोटे भाई चंदन पाणीग्राही ने शुभश्री को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते आ रहे थे.

इसके आलावा आशीष पाणीग्राही पर यह भी आरोप है कि आशीष का कोई गैर औरत के साथ नाजायज संबंध है. जिस कारण आशीष हरदम अपने पत्नी शुभश्री को मारने पीटने के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी देता था. शुभश्री के मौत के सदमे में टूट चुके उनके परिवार के लोगो ने आशीष पाणीग्राही को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है. घटना पूरे रेलनगरी में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...