Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Railway Trade Union Election : मतदान खत्म, पेटियां स्ट्रांग रूम पहुंची, यूनियन नेताओं का दावा – हम रहेंगे नंबर वन
रेल यूनियन

Railway Trade Union Election : मतदान खत्म, पेटियां स्ट्रांग रूम पहुंची, यूनियन नेताओं का दावा – हम रहेंगे नंबर वन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 7, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

JAMSHEDPUR. रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए तीन दिनों तक चला मतदान शांतिपूर्ण पूरा हो गया. दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों मंडलो में सर्वाधिक अधिक 24,140 मतदाता चक्रधरपुर रेल मंडल में हैं. इसके अलावा आद्रा, रांची और खड़गपुर, खड़गपुर वर्कशॉप और गार्डेनरीच में भी मतदान पूरा हो चुका है और मतपेटियां स्ट्रांग रूम में पहुंच चुकी हैं. रेलवे की ओर से अब तक मतदान के प्रतिशत को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गयी है. अलबत्ता यूनियन नेताओं ने कहा कि मतदान का प्रतिशत ठीक रहा है और साथ ही यह भी दावा किया गया वे जोन में नंबर वन पर रहेंगे.

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने गुलाब छाप क्रम संख्या 04 पर मुहर लगाने वालों का आभार जताया. यूनियन के जोनल केंद्रीय नेता जवाहरलाल, शिवजी शर्मा, चक्रधरपुर मंडल संयोजक एमके सिंह समेत तमाम नेताओं ने दावा किया कि पिछले चुनावों की तरह इस बार भी वह बहुमत में सबसे ऊपर रहेंगे. कहा कि समर्थन को लेकर तमाम राजनीति कुचक्र के बावजूद रेलकर्मियों ने मेंस यूनियन को पूरा समर्थन दिया है और इसे देखते हुए यह दावा कर कर सकते हैं कि 12 दिसंबर को चक्रधरपुर मंडल की मतगणना में मेस यूनियन सर्वाधिक प्रतिशत के साथ नंबर वन पर रहेगी.

चुनाव में समर्थन के लिए रेलवे मेंस यूनियन ने आदित्यपुर, डीपीएस, जरुडीह, गुवा झारसुगुड़ा, बंडामुंडा, राउरकेला आदि के रेलकर्मियों को आभार जताया. नेताओं ने रेलकर्मियों को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा उनके लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे.

उधर, आदित्यपुर में रनिंग कर्मियों की वोटिंग के बाद मेंस यूनियन नेता मुकेश कुमार ने कहा कि 12 दिसंबर का परिणाम उनके हक में जायेगा और मेस यूनियन हमेशा की भारी बहुमत से विजयी की ओर अग्रसर होगी. बताते चले कि 2013 में हुए अंतिम चुनाव में 16 जोन में AIRF जबकि 9 जोन में NFIR आगे रही थी. अर्बन बैंक में लगे झटके के बाद रेलवे मेंस यूनियन नेताओं को इस बार चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. इसका असर रहा कि यूनियन के बड़े नेताओं ने भी जोन से लेकर छोटे स्टेशनों पर कैंप किया और रेलकर्मियों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते दिखे.

Spread the love
boxes reach strong room Railway Trade Union Election: Voting is over union leaders claim - we will remain number one
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRailway Trade Union Election : SRBKU का दावा, TATA में यूनियन रहेगी सबसे ऊपर, जोन में भी बेहतर करेगी प्रदर्शन
Next Article खड़गपुर डीआरएम पर Tribunal ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना, दस्तावेजों से छेड़छाड़ पर की कड़ी टिप्पणी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
रेल यूनियन

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group