Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

MOTIHARI : आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, इंस्पेक्टर फरार

MOTIHARI. पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस द्धारा बापूधाम रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के आवास पर की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब व नगद बरामद किया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 22 बोतल कुल 16 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और 94 हजार रुपये नगद बरामद की है.साथ ही उनके आवास के बाहर शराब की दर्जनो खाली बोतल भी बरामद किया गया है.

आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर में जांच करते पुलिस अधिकारी

पुलिस के अनुसार छापेमारी टीम के पहुंचने के पूर्व इंस्पेक्टर गुप्ता मौके से फरार हो गये.जिन्हे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस ने बरामद शराब और नगदी को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर गुप्ता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...