Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

PRAYAGRAJ : उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के कई पदाधिकारी वर्कर्स यूनियन में हुए शामिल

  • सरोज मीणा मण्डल अध्यक्ष एवं मुदित शर्मा बने मण्डल मीडिया प्रभारी
  • उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ में पद नहीं दिये जाने से नाराज थे सरोज मीणा 

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के टूंडला जं स्थित कंपनी बाग में नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन, केंद्रीय महामंत्री मनोज पाण्डेय, केंद्रीय अध्यक्ष आर डी शर्मा और केंद्रीय संगठन मंन्त्री डॉ कमल उसरी, केंद्रीय युवा मंत्री संदीप संदीप सिंह, व फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे जोनल संगठन सचिव राजेश मीणा की उपस्थिति में रविवार को बैठक हुई. जिसमें एनसीआर के सैकड़ों पदाधिकारी व कर्मचारी वर्कर्स यूनियन में शामिल हुए. यह जानकारी नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय महामंत्री व इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने दी.

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ प्रयागराज मंडल मंत्री सरोज मीणा, सहायक मंडल मंत्री शशी कुमार, सहायक मंडल मंत्री मनोज कुमार यादव, सहायक मंडल उपाध्यक्ष गुमान सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र मीणा, संगठन मंडल मंत्री राम औतार मीणा, सहायक मंडल मंत्री आत्मा राम मीणा, मीडिया प्रभारी रमाकांत यादव, लईक अहमद, खेमचंद, नेम सिंह पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

सरोज मीणा ने पद त्याग करते हुए कहा कि हमने पुरानी पेंशन के लिए आवाज़ उठाया तो संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ सांगठनिक रूप से सरकार की गुलामी करते सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का समर्थन करते हुए अंधविश्वास को ही बढ़ावा देने में ही व्यस्त रहता है. इसलिए ओपीएस की लड़ाई को और मजबूती के साथ लड़ने के लिए अपने सैकड़ों रेलवे कर्मचारी साथियों के साथ आज उत्तर मध्य रेलवे वर्कर्स यूनियन में शामिल होने का निर्णय लिया.

सरोज मीणा ने आगे कहा कि रेलवे की मान्यता के हो रहे चुनाव में पूर्व के दोनों मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ को भी हराते हुए उत्तर मध्य रेलवे वर्कर्स यूनियन को जिताते हुए एनपीएस, यूपीएस, निजीकरण के खिलाफ जारी संघर्ष के साथ ओपीएस की लड़ाई को और मजबूत करेंगे.  वहीं बताया जाता है कि बीते दिनेां उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के अधिवेशन में जारी नयी कमेटी में सरोज मीणा को जगह नहीं दी गयी थी. इसे लेकर व नाराज चल रहे थे. यही उनके संगठन छोड़ने का बड़ा कारण बना.

नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय महामंत्री व इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि सरोज मीणा और उनके साथियों के वर्कर्स यूनियन में शामिल होने से वर्कर्स यूनियन की ताक़त और मजबूत हुई है. हम और हमारे सभी साथी मिलकर रेलवे कर्मचारियों के संघर्ष को और मजबूत करेंगे. कार्यक्रम में आगरा मंडल मंत्री राहुल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष सीयाराम मीणा, मोतीराम मीणा, ओम पाल यादव, कमल किशोर, मुदित शर्मा, लज्जाराम मीणा, तेज सिंह मीणा, परवेज आलम, रोहित मीणा, सतेंद्र कुमार, नेम सिंह, जयमन गुजर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...