Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, September 24
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » टाटा-बादाम पहाड़ सेक्शन में एलसी गेट पर सप्ताह में 25 घंटे अतिरिक्त ड्यूटी कर रहे गेटमेन
रेल न्यूज

टाटा-बादाम पहाड़ सेक्शन में एलसी गेट पर सप्ताह में 25 घंटे अतिरिक्त ड्यूटी कर रहे गेटमेन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 27, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • डीपीआरएमएस ने उपेक्षित रेल कर्मियों का मुद्दा उठाया, ड्यूटी रॉस्टर में सुधार के लिए सीनियर डीपीओ को दिया पत्र 

ROURKELA. दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ (DPRMS) के चक्रधरपुर मंडल के संयोजक अजय कुमार झा ने चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को टाटा-बादाम पाहाड़ सेक्शन के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा हैं. ज्ञात हो कि इस सेक्शन के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्रबंधित, एलसी गेट में कार्यरत गेटमेन को त्रुटिपूर्ण ड्यूटी रॉस्टर के तहत काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इस कारण कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें सप्ताह में 24 घंटे अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है.

अजय कुमार झा ने रेल प्रशासन को बताया कि यहां स्थिति अत्यंत निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. कर्मचारियों ने इस मुद्दे को वर्षों से संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. इसके परिणामस्वरूप, मेहनती कर्मचारी मानसिक और आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं, और वे कर्मचारीगण अपने आपको ठगा हुआ एवं लाचार और अपमानित महसूस कर रहे है.

कर्मचारियों ने पिछले कुछ वर्षों में मान्यता प्राप्त यूनियनों को भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. चार दिन पहले, उन्होंने डीपीआरएमएस के मंडल संयोजक अजय कुमार झा को इस मुद्दे की जानकारी दी. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की और पाया कि उनकी शिकायतें सही हैं.

उन्होंने तत्क्षण एक ज्ञापन चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को सौंपा, जिसमें ड्यूटी रॉस्टर को सुधारने की मांग की गई है. इसके साथ ही, उन्होंने इस सेक्शन की लंबित टी वी यू (ट्रेन व्हीकल यूनिट) गणना की भी मांग की, क्योंकि इससे कई सुरक्षा संबंधित मुद्दे जुड़े होते हैं, इसलिए इसे समय पर किया जाना आवश्यक है.

चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने तुरंत संबंधित पदाधिकारी को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने इस सहयोग के लिए चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को धन्यवाद दिया.

प्रेस विज्ञप्ति 

Spread the love
ckp division DPRMS Gatemen are doing extra duty for 25 hours a week at LC gate in Tata-Badam Pahad section
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleKHARAGPUR डीआरएम के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने राजभाषा अपनाने का लिया संकल्प, कार्य स्थल पर करेंगे हिंदी का प्रयोग
Next Article JHARKHAND : रेलवे लाइन पर आया हाथियों का झुंड, Humsufer Express के चालक ने लगायी ब्रेक
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026
रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
Latest Posts

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group