Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

MUMBAI : समुदायों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का ऑडियो वायरल, टीसी निलंबित

MUMBAI. पश्चिम रेलवे ने मुंबई के एक टिकट कलेक्टर (टीसी) को निलंबित कर दिया है. एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें इस टीसी को कथित रूप से महाराष्ट्र के मूल लोगों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है. इस क्लिप को लेकर विवाद खड़ा हो जाने के बाद पश्चिम रेलवे के मुंबई संभागीय रेलवे प्रबंधक ने बताया कि जांच पूरी होने तक टिकट कलेक्टर आशीष पांडे को रविवार को निलंबित कर दिया गया.

पांडे उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा फिलहाल मुंबई के विखरौली में रहते हैं. एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने रविवार को ‘एक्स’ पर यह वीडियो डाला और यह शीघ्र ही वायरल हो गया. इस क्लिप में पांडे को कथित रूप से मराठी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बारे में अशोभनीय बातें कहते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो के सामने आने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम रेलवे ने रविवार को टीसी के निलंबन की घोषणा की एवं जांच का आदेश दिया.

डीआरएम ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है. धार्मिक समुदाय और मराठा समुदाय के बारे में प्रतिकूल टिप्पणी करने वाले कर्मी को जांच पूरी होने तक तत्काल निलंबित कर दिया गया. जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इसकी सघन जांच करायी जायेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे मानकों को बनाये रखने तथा हमारी सेवाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जांच निष्कर्ष के आधार पर उपयुक्त कार्रवाई की जायेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...