Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

दोनों फेडरेशनों ने 2004 में NPS लाकर किया विश्वासघात, अब 2024 में UPS पर मुहर लगाकर घोंपा छुरा : UMRKS

  • प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने गेट मीटिंग कर बुलंद की OPS की मांग 

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने प्रयागराज जंक्शन के सामने युवा सम्मेलन कर ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की मांग बुलंद की है. संघ के सयुंक्त महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित सभा में एक फिर से दोनों मान्यता प्राप्त यूनियनों पर निशाना साधा गया. रूपम पांडेय ने कहा कि सरकार के साथ सांठ-गाठ कर 2004 मे न्यू पेंशन स्कीम (NPS) लाकर विश्वासघात करने वालों ने 2024 मे यूपीएस (UPS) पर हस्ताक्षर का कर्मचारियों को छुरा भोंकने का काम किया है.

इस मौके पर उपस्थित संघ के नेताओं ने कहा कि यूपीएस में कर्मचारी का सारा फंड जब्त कर लिया गया है. ट्रैकमैन साथियों का शोषण किया जा रहा और दोनों मान्यता प्राप्त यूनियनें मौन हैं. इनके राज में रेल का हर कर्मचारी के मौलिक अधिकार से वंचित है तथा उनका शोषण हो रहा है. दोनों मान्यताप्राप्त यूनियनें सिर्फ अपना और अपने चट्टे-बट्टों को फायदा दिलाती है.

ऐसे में सिर्फ ओल्ड पेंशन स्कीम रेलकर्मियों को चाहिए बाकि सब वापस किया जाना चाहिए. सम्मेलन में अध्यक्ष अभिजीत राय, बतौर मुख्य आतिथि राधेश्याम पाण्डेय विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, विशिष्ट अतिथि रविकांत जिला महामंत्री, रघुनंदन सिंह जिला संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ, स्वराज सिंह प्रदेश मंत्री, जगदम्बा विश्वकर्मा मंत्री आरएमएस रहे, प्रमुख वक्ता रूपम पाण्डेय  शामिल रहे. इस मौके पर मंडल मंत्री आशीष, सत्यम गुप्ता सयुंक्त मण्डल मंत्री के अलावा NCRES मुख्यालय शाखा के बीरबल बर ठाकुर NCRMU से योगेन्द्र बहादुर सिंह अपने साथ कर्मचारियो के लेकर शामिल हुए.

सम्मलेन में आशीष मिश्र ने कहा कि दोनों मान्यता प्राप्त यूनियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चला रही है और उनके नेता अपने परिवार के लोगों की रेल मे नौकरी लगा रहे है. सत्यम गुप्ता ने कहा कि बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ायी जानी चाहिए. 7वें कमीशन के अनुसार बोनस मिलना चाहिए. युवा सम्मेलन में कैरेज, टेन लाइटिंग, पावर, ऐसी, लेखा, चेकिंग, गार्ड, लोको, ट्रैक.मैन, पार्सल, मुख्यालय, डीआरएम कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...