Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

मथुरा में रेल हादसा : कोयला लोड मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतरे, पटरी पर बिखरा कोयला, ट्रेनें ठप

  • मथुरा-दिल्ली के बीच चौथी लाइन से साढ़े दस बजे परिचालन शुरू कराया गया है 

मथुरा. मथुरा जंक्शन पर बुधवार रात कोयला लदी मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए. कपलिंग टूटने से वैगन एक दूसरे पर चढ़ गए और पलट गए. हादसे से डाउन और अप लाइनों पर कोयले का ढेर लग गया, जिससे रेल यातायात ठप हो गया. 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. हालांकि तमाम कोशिशों के बाद मथुरा-दिल्ली के बीच साढ़े दस बजे चौथी लाइन चालू कर दी गई. अन्य तीनों लाइनों पर रेल यातायात फिलहाल ठप है. रेलवे की राहत टीम और अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं. स्टेशन डायरेक्टर मथुरा जंक्शन एसके श्रीवास्तव ने हादसे की पुष्टि की है.

मालगाड़ी नंबर एसटीपीबी झारखंड से सूरतगढ़ थर्मल प्लांट के लिए कोयला लेकर जा रही थी. इस गाड़ी में 59 डिब्बे थे. बुधवार रात करीब 07ः54 बजे जब यह गाड़ी वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन से करीब 800 मीटर आगे निकली तो मथुरा में पिलर संख्या 1408/14 के पास मालगाड़ी के 59 में से 27 डिब्बे डिरेल हुए. मौके पर हाल यह था कि कई डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़े हुए थे. गाड़ी के पटरी से उतरने से वहां तेज आवाज हुई. मालगाड़ी पटरी से पलटने की जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया. तुरंत ही राहत ट्रेन मौके की ओर रवाना कर दी गई. रेलवे के डीआरएम और स्टेशन डायरेक्टर मौके पर पहुंच गये. मौके पर देखा गया कि इंजन की कपलिंग टूटी हुई थी और उसके पीछे के करीब 27 डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे.

मालगाड़ी पलटने के बाद सभी चारों लाइनों पर यातायात ठप हो गया था. चौथी लाइन सुरक्षित लग रही थी लेकिन पहले रेलवे अधिकारियों ने उसे परखा और उसके बाद सबसे पहले एक मालगाड़ी को रात करीब 10ः30 बजे यहां से गुजारा गया. उसके सकुशल गुजर जाने के बाद इस लाइन पर झांसी से दिल्ली जाने वाली शताब्दी को गुजारा गया.

डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल के अनुसार मालगाड़ी एसटीपीबी कोयला लेकर सूरतगढ़ थर्मल प्लांट जा रही थी. रात करीब 07ः54 बजे यह हादसा हुआ. मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गये हैं. तीन लाइनें प्रभावित हैं. चौथी लाइन से रेल यातायात सुचारू कर दिया गया है. इस हादसे के कारण कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ को रद्द किया गया है. हादसे में कोई साजिश है या नहीं, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. अभी हम रेल यातायात सुचारू करने में लगे हैं.

वहीं, कोसीकलां स्टेशन प्रबंधक राजू मीणा ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन से चलकर हैदराबाद जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस को कोसीकलां रेलवे स्टेशन से वापस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर रवाना कर दिया गया. अब तेलंगाना एक्सप्रेस बदले रूट से हैदराबाद जाएगी.

वहीं आगरा रेल मंडल की PRO प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी मथुरा की तरफ से कोयला लेकर दिल्ली जा रही थी. इंजन समेत 59 डिब्बे लगे थे. जैंत थाना क्षेत्र में अचानक इंजन डिरेल हो गया. इसके बाद डिब्बे एक-दूसरे से टकराकर पलट गए. आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा की ओर आने वाली ट्रेनों को आस-पास के स्टेशनों पर रोका गया है.

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. मालगाड़ी में भरा कोयला ट्रैक पर फैल गया. कई OHE (ओवर हेड इक्विपमेंट) खंभे टूट गए हैं. अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया है. ट्रैक दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...