Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

जालंधर रेलवे स्टेशन पर यात्री के पास से सवा करोड़ रुपये का 2.90 किलो सोना बरामद

Chandigarh.आरपीएफ की टीम ने सोमवार को जालंधर में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से सवा करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सोना बरामद किया है. आरोपित सोने के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका.

जानकारी के अनुसार आरपीएफ की चेकिंग के दौरान 2.90 किलो सोना बरामद किया गया. काफी देर तक व्यक्ति से पूछताछ की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा तो उसे थाने ले जाया गया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई. रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से ये सोना सोमवार को बरामद किया गया.

इसकी पुष्टि फिरोजपुर मंडल में तैनात आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडे ने की है. उन्होंने बताया कि सोने की बरामदगी के बाद तुरंत आयकर विभाग को जांच में शामिल कर लिया गया था. सारे मामले की जांच के बाद पता चल पाएगा कि उक्त व्यक्ति इतना सोना कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था. अब इस मामले में आयकर विभाग गहनता से जांच कर रहा है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...