Kanpur. नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) सोमवार की सुबह तकनीकी खराबी के कारण इटावा जिले के भरथना और साम्हो के बीच रूक गयी. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गाड़ी संख्या 22436, नयी दिल्ली – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी.
उन्होंने बताया कि यह गाड़ी भरथना-साम्हो के बीच तकनीकी खराबी के कारण रुक गयी. इसके बाद एक राहत इंजन वहां 10:24 बजे पहुंचा और गाड़ी को भरथना स्टेशन पर लाया गया. उन्होंने बताया कि इस गाड़ी के यात्रियों को अलग-अलग ट्रेनों के जरिये कानपुर रवाना किया गया. सिंह ने बताया कि यात्रियों को कानपुर से वाराणसी भेजने के लिए एक विशेष गाड़ी का करीब पौने तीन बजे दोपहर इंतजाम किया गया. यह गाड़ी वंदे भारत के यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026



















































































