Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

AURAIYA : सिग्नल प्वाइंट ठीक करने गये रेलकर्मी की मगध एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत

ARAIYA. दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी पश्चिमी केबिन के पास गुरुवार को कंचौसी स्टेशन पर पोर्टर की ड्यूटी कर रहे रेल कर्मी की इटावा की ओर जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दिबियापुर थाना क्षेत्र के सुखमपुर निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र कुमार रेल कर्मी था. वीरेन्द्र कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को झंडी दिखाने का कार्य करता था. ड्यूटी पर सूचना मिली की पश्चिमी केबिन के पास डाउन लाइन में सिग्नल फेलियर हो गया है. इस जानकारी पर रेलकर्मी फेलियर प्वांइट को ठीक करने लगा, तभी अचानक कानपुर से इटावा की ओर जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गया. ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी वीरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी ट्रेन के लोको पायलेट ने स्टेशन पर हादसा होने की सूचना दी. रेल कर्मी की मौत की सूचना मिलते ही साथी रेल कर्मियों और लोगाें की भीड़ जमा हो गईं. सूचना पर पहुंची फफूंद जीआरपी पुलिस ने कर्मी के मौत की खबर परिजनों को दी. पुलिस ने कर्मी के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है. घटना काे लेकर मृतक की पत्नि और बच्चों का रो-रो कर बेहाल हैं. मृतक की 15 वर्ष पहले शादी हुई थी मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...