Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Hockey Championship : साइ लखनऊ की टीम ने नार्दर्न रेलवे का दी मात, 7-0 से हराया

Lucknow.  हाकी लीग सीनियर मेन चैंपियनशिप टूर्नामेंट में गुरुवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में साइ लखनऊ की टीम ने नार्दर्न रेलवे को हरा दिया. वहीं दूसरा मुकाबला उप्र पुलिस और स्पार्ट्स हास्टल के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमें बराबर पर रहीं. ट्राइ बेकर के माध्यम से स्पोर्टस हास्टल ने मैच में विजय प्राप्त की.

दोपहर बाद मोहम्मद शाहिद स्टेडियम, विजयंत खंड में शुरू हुए पहले मैच में साइ और नार्दर्न रेलवे ने पहले हाफ में जबरदस्त टक्कर दिये और कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. दूसरे हाफ में 27वें मिनट में साइ ने एक गोल कर बढ़त बना ली. इसके बाद लगातार साइ की टीम आगे बढ़ती गयी. तीसरे हाफ में 35वें और 43 मिनट में एक-एक गोल दागे. वहीं चौथे हाफ में 47वें मिनट, 49वें मिनट, 57वें मिनट, 59वें मिनट में गोलकर नार्दर्न रेलवे को 7-0 से हरा दिया.

वहीं दूसरे मैच में स्पोर्टस हास्टल और उप्र पुलिस के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. पहले हाफ में काई भी टीम गोल नहीं कर सकी. वहीं दूसरे हाफ में 20वें मिनट में उप्र पुलिस ने पहला गोल किया, लेकिन तुरंत 22वें मिनट में स्पोर्टस हास्टल ने एक गोल कर बराबरी कर ली. तीसरे हाफ में 32वें मिनट में पुन: उप्र पुलिस ने एक गोल किया. इसके बाद तीसरे हाफ के ही 39वें मिनट में स्पोर्टस हास्टल ने एक गोल कर बराबरी करते हुए चौथे हाफ के 52वें मिनट में एक गोल कर बढ़त बना ली. 53वें मिनट में उप्र पुलिस ने एक गोलकर बराबरी कर ली. इसके बाद ट्राई ब्रेकर माध्यम से हुए मैच में स्पोर्टस हास्टल ने तीन-एक से मैच को जीत लिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...