Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

KANPUR : ट्रेन को पलटने की थी साजिश या चूक !, पटरी पर रखे मोटे पेड़ के तना से टकराया इंजन

KANPUR. कानपुर-कासगंज-मथुरा रेलवे लाइन की भटासा रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार रात बड़ा हादसा होने से बच गया. रेलवे लाइन पर पेड़ का तना रखकर कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर को पलटने की साजिश रची गई थी. चालक ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर घटना को टाल दिया. पेड़ का तना इंजन में फंस गया था, इस कारण ट्रेन 35 मिनट तक वहां खड़ी रही.

05389 कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर रात करीब 11:30 बजे भटासा हाल्ट स्टेशन से 300 मीटर आगे बढ़ी थी तभी चालक ने रेलवे लाइन पर पेड़ की लकड़ी का बड़ा टुकड़ा देखा और इमरजेंसी ब्रेक लगाई. हालांकि लकड़ी का टुकड़ा इंजन में फंस गया. उस समय ट्रेन की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी. ट्रेन चालक व अन्य कर्मचारियों ने गेटमैन से लोहे की मोटी रॉड लेकर इंजन में फंसे लकड़ी के टुकड़े को बाहर निकाला.

ट्रेन के फर्रुखाबाद रवाना होने के बाद कायमगंज के आरपीएफ चौकी प्रभारी सुशील ने मौके पर पहुंचकर जांच की. शनिवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, आरपीएफ इज्जतनगर में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रेलवे के एरिया ऑफिसर राजेश कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे. आरपीएफ का डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया. वहीं ट्रेन चालक ने पेड़ के टुकड़े को शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों के हवाले कर दिया.

लकड़ी का यह टुकड़ा वजन 35 किलो वजनी, 1.37 मीटर लंबी और औसतन 65 सेमी गोलाई का था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी जांच कर रही है. आरपीएफ प्रभारी अंकुश कुमार की माने तो पास के एक खेत में पेड़ कटा पड़ा है. हो सकता है कि लकड़ी उठाकर किसी ने ट्रैक पर डाल दी हो अथवा ले जाते समय लकड़ी गिर गई हो और इसी बीच ट्रेन आ गई हो. मामले की जांच की जा रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...