Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

GUNA : रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग को GRP जवानों ने पीटकर किया अधमरा, ट्रेन में हो गया बेहोश

GUNA. गुना रेलवे स्टेशन (Guna railway station) के बाहर दिव्यांग हरीराम (50)  को जीआरपी के दो जवानों ने पीटकर अधमरा कर दिया है. घटना के बाद सोमवार शाम अशोकनगर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग के परिजनों ने जीआरपी के जवानों के खिलाफ मारपीट की शिकायत एडिशनल एसपी से की है.  परिजनों की माने तो हरीराम अशोकनगर के पूजा कॉलोनी का रहने वाला है. वह ग्वालियर गया था और वापस घर लौटने के दौरान रविवार की रात ग्वालियर-इंदौर ट्रेन से गुना स्टेशन उतर गया.

अशोकनगर की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगा. तभी हरिराम बीड़ी पीने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर निकाला. वह गलती से जीआरपी क्वार्टर के पास पहुंच गया. वहां दो जवानों ने उसके साथ मारपीट की. उसे पड़ककर रेलवे स्टेशन पर लाया. जवानों का आरोप था कि वह घरों में घुस रहा था. उसे ट्रेन में बैठाकर अशोकनगर भेज दिया गया है.

परिजनों का कहना है कि हरीराम के हाथों व शरीर पर पिटाई के निशान हैं. अशोकनगर के अस्पताल में उसका इलाज कराया गया है. उसकी पीठ, कंधे और हाथ पर लाल निशान है. उसे बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें जीआरपी के जवानों पर मारपीट का आरोप है. इस मामले में देहात थाने को जांच करने के लिए आदेश दिया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...