Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Mysore division : मंगलुरु-बेंगलुरु रेल लाइन पर भूस्खलन, कई ट्रेनों को किया गया रद्द

MANGLURU. दक्षिण पश्चिम रेलवे की मंगलुरु-बेंगलुरु रेलवे लाइन पर मैसूर मंडल में सकलेशपुर और बल्लूपेट के बीच भूस्खलन के कारण 12 अगस्त से 14 अगस्त तक कई ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पलक्कड़ रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मंगलुरु-बेंगलुरु रेल लाइन से होकर जाने वाली कई ट्रेन एक से तीन दिनों के लिए रद्द कर दी गयी है.

रद्द की गई इन ट्रेन में मंगलूरु सेंट्रल- विजयपुरा स्पेशल एक्सप्रेस, केएसआर बेंगलुरु-कारवार एक्सप्रेस और कारवार- केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि भूस्खलन के कारण रेल यातायात बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि रेलवे प्रशासन ट्रैक को ठीक करने में जुटा है और शीघ्र ही उसे दुरुस्त कर लिये जाने की उम्मीद है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...