Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

SER : खड़गपुर रेलमंडल के स्टेशनों पर कैशलेस भुगतान की सुविधा, क्यूआर कोड डिवाइस जारी

KHARAGPUR. दक्षिण  पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के सभी टिकट काउंटरों पर जल्द ही कैशलेस की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. डिजिटलाइजेशन के  के दौर में ऑनलाइन भुगतान और लेन-देन का चलन तेजी से बढ़ रहा है. खड़गपुर मंडल भी डिजिटल दौड़ में आगे बढ़ रहा है. मंडल के सभी स्टेशनों के आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड आधारित डिवाइस के जरिए कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है.

शालीमार, संतरागाछी, मेचेदा, खड़गपुर, मिदनापुर, बालेश्वर, झारग्राम, घाटशिला, तामलुक, दीघा आदि सभी प्रमुख स्टेशनों के अलावा दूसरे सभी स्टेशनों के लिए क्यूआर कोड डिवाइस जारी कर दी गई है. इन स्टेशनों पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्री क्यूआर कोड डिवाइस से स्कैन पर फोन द्वारा भुगतान कर सकेंगें.

रेलवे सूत्रों के अनुसार वर्तमान में 60 से 70 फीसदी यात्री टिकट खरीदने के लिए नकद भुगतान की जगह ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं. लोग कार्ड स्वाइप कर कर्मचारियों को पेमेंट कोड दिखाते हैं. लेकिन अब क्यूआर कोड डिवाइस आने से यात्री अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैनकर भुगतान कर सकेंगे.

मंडल को 94 स्टेशनों के लिए 214 ऐसे डिवाइस पहले ही मिल चुके हैं और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर मंडल के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे खुले पैसे के मुद्दे पर भी अंकुश लगेगा, जिससे अक्सर यात्रियों और काउंटर कर्मचारियों के बीच बहस या तीखी नोकझोंक होती है. मंडल पहले से ही एटीवीएम और यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुकिंग के अन्य डिजिटल तरीकों की सुविधा प्रदान कर रहा है.

प्रेस विज्ञप्ति 

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...