- नेता विपक्ष और रेलमंत्री के बीच एक्स पर तकरार, बोले रेलमंत्री वैष्णव – कांग्रेस काल से आज बेहतर स्थिति में रेलवे
NEW DELHI. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को फिर से एक बार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को लोको पायलटों की समस्याओं की याद दिलाते हुए जुबानी घेराबंदी की है. संसद भवन परिसर में लोको पायलटों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद राहुल ने उनकी समस्याएं सुनी और यह दोहराया कि जनता की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराने के लिए वह उनकी समस्याओं का हल जरूर करायेंगे.
लोको पायलटों की मुलाकात उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी करवाई. इसके बाद उन्होंने इस मुलाकात का एक वीडियो भी ‘एक्स’ जारी किया.
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘आज, संसद भवन में लोको पायलटों से फिर मुलाकात की, जहां उन्होंने पर्याप्त आराम और केबिन में बुनियादी सुविधाओं की अपनी मांगों को दोहराया. प्रतिदिन रेल से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह अत्यंत आवश्यक है और बिलकुल जायज़ अनुरोध है. लोको पायलटों की रेल मंत्री जी से मुलाकात करवाई, जिन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी चिंताओं पर गौर करने का वादा किया. देशवासियों की सुरक्षित यात्रा के लिए इन समस्याओं के हल पर अमल सुनिश्चित करूंगा.’,
हम मेहनत करने वाले लोग हैं : अश्विनी वैष्णव
राहुल गांधी के वीडियो पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की भी प्रतिक्रया सामने आई है. राहुल गांधी के पोस्ट पर कोट करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा, ‘कांग्रेस के काल से आज हम भारतीय रेलवे को एक बेहतर स्थिति में लाने में कामयाब हुए है. “लोको पायलट” के लिए सुविधाओं में 2014 के बाद निरंतर सुधार हुआ है और आगे भविष्य में भी उन्हें और ज्यादा सुविधाएं देने के लिए हम तत्पर हैं. याद रहे, हम मेहनत करने वाले लोग है.’ उन्होंने कुछ आंकड़े भी इस पोस्ट के साथ संलग्न किए. 
इसमें बताया गया है कि 2004-14 तक लोको पायलट के लिए एसी वाले रेस्टिंग रूम्स की संख्या शून्य थी जो अब 558 हो चुकी है. उन्होंने बताया कि पहले एसी केबिन वाले इंजन की संख्या और वाशरुम वाले लोको कैब्स की संख्या शून्य थी, 2014 से लेकर 2024 तक इनकी संख्या क्रमश: 7075 और 815 हो गई है. उन्होंने कहा कि रनिंग रूम्स में लोको पायलट के लिए फुट मसाज की भी व्यवस्था है, जिसकी कांग्रेस नेताओं ने आलोचना की थी.
- ECR: ‘अवार्ड’ की चमक में छिपा आरटीआई का ‘अंधेरा’, ट्रांसफर-ड्यूटी खेल पर प्रशासनिक पर्दा! - June 30, 2026
- CKP DIVISION : नई ट्रांसफर पॉलिसी में प्रबंधन की ‘मनमानी’ से रनिंग स्टाफ में आक्रोश, बैकफुट पर SERMU, मुद्दा भुनाने मैदान में उतरी SERMC - June 29, 2026
- उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला : जुलाई में 40 अतिरिक्त डिब्बों के साथ बढ़ेंगी हजारों सीटें - June 29, 2026























































































