- दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-चेन्नई रेलवे ट्रैक को भी कवच सिस्टम से लैस करने की योजना
- 10 हजार रेल इंजन में दुर्घटना रोधी सिस्टम को अगले दो साल में लगाये जायेंगे
NEW DELHI. मानवीय भूल की वजह से हो रहे ट्रेन हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने कवच सिस्टम से लैस करने में तेजी दिखायेगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि अगले साल मार्च तक दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता रूट को कवच सिस्टम से लैस कर लिया जाएगा. इसके साथ ही रेलवे बोर्ड दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-चेन्नई रेलवे ट्रैक को भी कवच सिस्टम से लैस करेगा.
आधुनिक तकनीक से लैस यह सिस्टम हर मौसम व भौगोलिक स्थिति में काम करेगा, यानि कश्मीर से कन्याकुमारी तक के मौसम में कवच ट्रेनों की टक्कर को रोकेगा. रेल मंत्री ने कहा कि हर साल कवच-4.0 अब 5.5 हजार किलोमीटर रूट ट्रैक पर लगेगा. अगले तीन साल में 9 हजार किलोमीटर ट्रैक को इस सिस्टम से लैस कर लिया जाएगा. 10 हजार रेल इंजन में इस सिस्टम को अगले दो साल में लगा जाएगा.
अगले 10 साल में कुल 70 हजार किलोमीटर के नेटवर्क और 20 हजार इंजन पर कवच लगाया जाएगा. इसके लिए सभी 8,000 रेलवे स्टेशनों का ड्रोन और लेडार से सर्वे किया जा रहा है. वैष्णव ने बताया कि स्टेशन पर कवच लगाना सबसे बड़ी चुनौती का काम होता है.
- मुरैना में ‘आग की अफवाह’ ने ली 4 की जान, उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए - June 14, 2026
- Sonpur Division : दस्तावेज सत्यापन के नाम पर हो रहा रेलकर्मियों का उत्पीड़न !, DRM से गुहार - June 11, 2026
- रेत से इंटरनेट तक 3500 वर्षों की ‘कांच-यात्रा’ और अमेरिका का अद्भुत ‘कॉर्निंग म्यूज़ियम ऑफ़ ग्लास’ - June 10, 2026

















































































