Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Railway Urban Bank Election : कोलकाता हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलते ही मतदान शुरू, मोर्चे पर डटे नेता
    Breaking

    Railway Urban Bank Election : कोलकाता हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलते ही मतदान शुरू, मोर्चे पर डटे नेता

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 24, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 24 जुलाई को 14 :00 से 17:00 तक और 25 जुलाई की सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 होगी वोटिंग, फिर काउंटिंग 
    • अविभाजित दक्षिण पूर्व रेलवे के तीनों जोन में हो रहा मतदान, 1.52 लाख शेयर होल्डर 530 डेलीगेट का करेंगे चयन

    KOLKATTA.रेलवे अर्बन बैंक चुनाव को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति बुधवार 24 जुलाई 2024 की दोपहर में कोलकाता हाईकोर्ट का आदेश सामने आने के बाद पूरी तरह खत्म हो गयी. इसके साथ ही अविभाजित दक्षिण पूर्व रेलवे के तीनों जोनों (दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे) में मतदान की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू हो गयी है. रेलवे यूनियनों के नेता अपने समर्थकों के साथ मोर्चें पर डटे हैं. रेलकर्मियों से मुद्दों के आधार पर समर्थन मांगा जा रहा है और अपने पक्ष में वोटिंग करने का अनुरोध किया जा रहा है. 

    मतदान में वोटर लिस्ट की जांच करते प्रतिनियुक्त कर्मचारी

    एशिया की सबसे बड़ी रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी में लगभग 1.52 लाख शेयर होल्डर हैं. सोसाइटी पर शुरू से ही रेलवे मेंस यूनियन समर्थित डायरेक्टरों का नियंत्रण है. इसका अंतिम बार चुनाव 2010 में हुआ था, उसके बाद 2015 से चुनाव लंबित था. कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर ही चुनाव की प्रक्रिया विलंब से शुरू की गयी थी. मतदान 24 और 25 जुलाई को निर्धारित थे. इस बीच 20 जुलाई 2024 को कोलकाता की अलीपुर कोर्ट ने मतदान पर रोक लगा दी थी. इसके बाद मामला कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचा.

    मतदान की जानकारी लेते रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव शशि रंजन मिश्रा व अन्य

    बुधवार को हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक का आदेश नहीं दिया. इससे रेलवे व अर्बन बैंक के संचालकों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन कोर्ट ने यह गाडइलाइन जरूर दिया कि मतदान के बाद अलीपुर कोर्ट यह तय करेगा कि प्रक्रिया में अनियमितता बरती गयी है अथवा नहीं. अगर चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता बरती गयी है तो कोर्ट उसे लेकर आगे की कार्रवाई कर सकता है.

    मतदान के बीच जनसंपर्क में जुटी रेलवे मेंस यूनियन की टीम व मंडल संयोजक एम के सिंह

    हालांकि हाईकोर्ट का आदेश सामने आने के बाद बुधवार 24 जुलाई से तीनों जोनों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए रेलवे के स्तर पर पहले से तैयारी कर ली गयी थी. रेलवे नेताओं की माने तो मतदान की काफी तेजी देखी गयी है. रेलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया है. शाम पांच बजे तक तीनों जोन में मतदान शांतिपूर्ण रहा. इसमें रेलवे मेंस यूनियन, रेलवे मेंस कांग्रेस, एससीएसटी एसोसिएशन, एलआरएसए ने अपने डेलीगेट उतारा है.

    अब आगे :: 530 डेलीगेट का होगा चयन, वे चुनेंगे 18 डायरेक्टर 

    अर्बन बैंक के चुनाव में 530 डेलीगेट का चयन होगा. डेलीगेट के चयन के बाद एजीएम की प्रक्रिया हाेगी. इसमें 530 में हर डेलीगेट 18 वोट देने के अधिकारी होंगे. इस तरह कुल 18 डायरेक्टर का चयन किया जायेगा. ये बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कहे जायेंगे. इसके अलावा रेलवे की ओर से एक डायरेक्टर प्रतिनियुक्त किया जायेगा. जिसे फाइनेंस एडवाइजर कहां जायेगा.

    इस तरह डायरेक्टरों की संख्या 19 हो जायेगी. यह चयन पांच साल के लिए होगा. इस प्रक्रिया के बाद दो वेलफेयर डायरेक्टर चुने जायेंगे. जिनका कार्यकाल एक साल को होगा. इन दोनों को एक साल में बदला जा सकेगा. इस तरह रेलवे अर्बन बैंक का संचालन कुल 21 डॉयरेक्टर करेंगे जो इसके विभिन्न गतिविधियों को संचालित करेंग.

    रेलवे अर्बन बैंक चुनाव में यह भी जानें 

    1. रेलवे अर्बन बैंक के चुनाव पर कोलकाता के अलीपुर न्यायालय ने लगायी रोक!
    2. कोलकाता हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, मतदान की तैयारियों के बीच आदेश पर टिकीं नजरें

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

     

    Kolkata High Court railway co oprative socity Railway Urban Bank Election SOUTH EASTERN RAILWAY
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRailway Budget : झारखंड के लिए नयी परियोजना नहीं, चक्रधरपुर मंडल में थर्ड लाइन के लिए एक हजार करोड़
    Next Article वित्त मंत्री ने NPS को भविष्य पर छोड़ दिया, JCM का आभार जताना हास्यास्पद : राधा बल्लभ
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group