- टाटा पार्सल से एनके अंबष्टा भेजे गये टाटा बुकिंग
- बंडामुंडा बुकिंग से झारसुगुड़ा गुडस में भेजे गये बी नायक
रांची. चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में तबादलों की एक और लिस्ट जारी की गयी है. इस सूची में 61 का नाम शामिल है जिसमें कुछ विभागीय सुपरवाइजर भी है. तबादले की नयी सूची में बुकिंग, गुड्स, पार्सल, सीएफओ में लंबे समय से एक स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है. श्री भास्कर के चक्रधरपुर रेल मंडल की कमान संभालने के बाद तबादलों की यह चौथी सूची है.
टाटानगर के मुख्य पार्सल सुपरवाइजर एनके अंबष्टा को टाटानगर में ही मुख्य बुकिंग सुपरवाईजर बनाकर भेजा गया है. बताते चले कि अंबष्टा पहले भी टाटानगर के बुकिंग सुपरवाइजर ही थे जो कुछ माह पूर्व ही मुख्य पर्सल सुपरवाइजर बनाकर भेजे गये थे. सीनियर डीसीएम ने एक बार फिर उन्हें टाटानगर में रहने का अवसर प्रदान किया है. वहीं टाटानगर के मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर आरएस मुंडा को भी सीनियर डीसीएम ने टाटानगर में पोस्टिंग देते हुए सीएफओ की जिम्मेदारी सौंपी है. हालांकि बंडामुंडा के सीबीएस बी नायक को झारसुगुड़ा का सीजीएस बनाया गया है.

इसके अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारियों को टाटा से चक्रधरपुर, राउरकेला व दूसरे स्टेशनों पर भेजा गया है जबकि कुछ कर्मचारियों को महज स्थानीय स्तर पर कामर्शियल के ही एक विभाग से दूसरे विभाग बदल दिया गया है. नयी सूची में महिलाओं को नजदीकी स्टेशनों पर पदस्थापित करने का प्रयास किया गया है. बतया जाता है कि जल्द ही तबादलों की और सूची जारी की जायेगी.
कुछ पर रहम तो कुछ पर सितम
वाटसअप ग्रुप में वायरल हो रही सूची को लेकर रेलकर्मी विपरीत टिप्पणी दे रहे. कहा जा रहा है कि कुछ पर सितम तो कुछ पर रहम का फार्मूला इस तबादले में भी अपनाया गया है. हालांकि रेलकर्मी मानते है कि मानवीय संवेदना से लवरेज सीनियर डीसीएम श्री भास्कर ने तबादलों से पूर्व कुछ कर्मचारियों की तकलीफों पर भी गौर किया है. हालांकि सीनियर डीसीएम के इस कदम का एक तबका दबी जुबान से विरोध भी कर रहा है.
चक्रधरपुर : कामर्शियल में 101 कर्मचारियों का तबादला
- ECR : समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई छापा, ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में एपीओ को उठाया, क्लर्क से पूछताछ - July 24, 2026
- WCRMS यूनियन कार्यालय में कथित मटन-शराब पार्टी पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित - July 23, 2026
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 31 जुलाई से कन्फर्म टिकट पर ले जाने वाले सामान की होगी ऑनलाइन बुकिंग - July 23, 2026

















































































