Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Rail HuntRail Hunt
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » West Central Railway. एक माह में ही 1.88 लाख बेटिकट यात्रियों से कर ली 13.41 करोड़ की कमाई
मीडिया

West Central Railway. एक माह में ही 1.88 लाख बेटिकट यात्रियों से कर ली 13.41 करोड़ की कमाई

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 10, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Earning from ticketless passengers. पश्चिम मध्य रेलवे ने एक माह में ही बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन डिवीजन से 13 करोड़ 41 लाख रुपये की कमाई कर ली है. यह कमाई बतौर जुर्माना बेटिकट यात्रियों, अनबुक लगेज के मामलों से वसूली की गयी है. रेलवे जोन का यह निर्धारित लक्ष्य से 22 प्रतिशत अधिक है.

रेलवे की कमाई में हमेशा से ही बेटिकट यात्रियों का बड़ा प्रतिशत रहा है. काउंटर सेल गिरने पर हमेशा से ही औचक जांच अभियान पर जोर दिया जाता है और इस तरह रेलवे इस स्रोत से अतिरिक्त कमाई करने में कामयाब रहता है. इस कार्य को लेकर जुर्माना वसूलने वाले टीटीई में करोड़पतियों का नाम भी शामिल है. हर साल ऐसे लोगों को सम्मानित भी किया जाता है.

हालांकि यह माना जाता रहा है कि राजस्व बढ़ाने के फेर में कई बार टिकट निरीक्षण गैरकानूनी तरीके भी आजमाते हैं और ऐसे कई मामले भी सामने आये है. फिलहाल पमरे में अप्रैल माह में ट्रेनों के भीतर व स्टेशनों पर चलाए गए जांच अभियान में एक लाख 88 हजार यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ने जाने की बात सामने आयी है.

यह अभियान जोन के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों में अप्रैल माह में चलाया गया. इसके बाद रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि अभियान में पकड़े केस और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 13 करोड़ 41 लाख रूपए का राजस्व रेलवे को मिला है. बताया जाता है कि 2023 में एक माह में 9 करोड़ 63 लाख रूपए का राजस्व रेलवे को आया था.

जोनल टीम ने अपने अभियान में तीन हजार केस से 27 लाख का जुर्माना वसूला.  जबकि जबलपुर मंडल में टिकट निरीक्षकों ने बेटिकट, अनबुक लगेज आदि के मामलेां में 76 हजार केस पकड़कर पांच करोड़ 76 लाख रुपये का जुर्माना किया.  वहीं भोपाल मंडल में 70 हजार केस से 4 करोड़ 91 लाख रुपये की वसूली की गयी. साल 2023 में 59 हजार केस से रेलवे को 3 करोड़ 81 लाख रुपये का जुर्माना आया है. वहीं कोटा मण्डल ने 39 हजार केस बनाकर 02 करोड़ 47 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. बीते साल कोटा डिवीजन ने 34 हजार केस से 02 करोड़ 08 लाख रुपये का जुर्माना वसूला था.

संबंधित खबरें 

  • रेलवे ने 9 माह में बिना टिकट 1.78 करोड़ लोगों से जुर्माना के रूप में 1017 करोड़ रुपये वसूला
  • SER : बेटिकट यात्रा के खिलाफ व्यापक अभियान, 3.44 लाख की वसूली
  • NER : भारतीय रेलवे में पहली बार किसी TTE ने वसूला 2 करोड़ रुपये का जुर्माना
  • 1.55 करोड़ रुपये जुर्माना वसूलकर भारतीय रेलवे में टॉप पर रहे चेन्नई के डिप्टी सीटीआई एस नंद कुमार
  • जबलपुर के सीटीआई आशीष यादव ने 1.70 करोड़ का जुर्माना वसूल कर टीटीई एसबी गलांदे का रिकार्ड तोड़ा
Spread the love
'earned Rs 13.41 crore indian railway INDIAN RAILWAY NEWS INDIANRAIL ticketless_passengers west central railway इंडियन रेलवे रेवन्यू रेलवे न्‍यूज रेलवे में बेटिकट यात्रियों पर जुर्माना
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

Itarsi : रेलवे बुकिंग काउंटर से 4.47 लाख के गबन में CBS को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

August 26, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत : पति-पत्नी की एक ही स्टेशन पर होगी तैनाती, रेलवे बोर्ड ने जारी की नई ट्रांसफर पॉलिसी

August 8, 2026
मीडिया

Western Railway : रेलवे में प्रमोशन का गुप्त ‘कोचिंग खेल’, रेलवे अफसर की पत्नी पर CBI का कसा शिकंजा

August 3, 2026
Latest Posts

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group