Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

KOLKATTA : एफसीजीपीओ के सम्मेलन में पुरानी पेंशन दिलाने वाले को ही वोट देने का आह्वान

  • पेंशन बचाने व एनपीएस खत्म करने के नारे के बीच संसदीय चुनाव में हिस्सा लेगा उतरेगा फेडरेशन

KOLKATTA. 29 मार्च 2024 कोलकाता के महाजाति सदन में एफसीजीपीओ (फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गर्वंनमेंट पेंसनर्स आर्गनाइजेशन) सम्मेलन आयोजित कर अपने इरादे साफ कर दिये. इस ऐतिहासिक सम्मेलन में एफसीजीपीओ की सभी संबद्ध इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया. इसमें देश में मौजूदा सामाजिक-आर्थिक संकट, रिकॉर्ड बेरोजगारी, बेरोजगार विकास और पिछले दस वर्षों के दौरान अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई पर खुले मन से चर्चा की गयी.

पूर्व सांसद व सीटू के जेनरल सेक्रेट्री कॉमरेड तपन सेन ने वर्तमान परिस्थितियों में संसदीय चुनाव को देखते हुए अपनी बात कही. मताधिकार से लेकर पेंशनभोगियों पर चर्चा की गयी. नयी उदारवादी अर्थव्यवस्था के हितों की रक्षा के लिए चर्चा के दौरान आरोप लगाया गया कि राज्य के सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए चुनाव में धनबल और बाहुबल का उपयोग हो रहा है. यह हमारे संविधान के मूल सिद्धांत, संघीय ढांचे पर हमला है.

इस मौके पर अध्यक्ष कॉमरेड बासुदेव सेनगुप्ता ने कहा कि हमें यह ध्यान रखना है कि पुरानी पेंशन स्कीम बंद नहीं हो और नयी स्कीम की जगह पुरानी पेंशन लागू कराया जाये. इसके लिए उसी सांसद को चुनने का प्रयास हो जो उनकी मांगों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताये. इस मौके पर सभी यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...