Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

PRAYAGRAJ : उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने अजीत त्रिपाठी

North Central Railway Employees Union (उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ) की मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज शाखा कमेटी का गठन कर लिया गया हैं. नयी कमेटी में अजीत त्रिपाठी को अध्यक्ष तो अभिषेक कुमार को शाखा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. नयी कमेटी की घोषणा एक दिवसीय सम्मेलन के बाद चुनाव पदाधिकारी सुरेश चन्द्र फुलोरिया ने की.
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज शाखा का एक दिवसीय सम्मेलन रविकांत की अध्यक्षता में श्रमिक संघ कार्यालय प्रयागराज में शुक्रवार 29 मार्च 2024 को आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रमुख राधेश्याम पांडेय, स.विभाग प्रमुख सुरेश चंद्र फुलवरिया, रविकांत एवं रूपम पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन और भारत माता, विश्वकर्मा भगवान और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक परम श्रद्धेय दत्तोपतं ठेगङी जी के चित्रो पर माल्यार्पण कर किया.

सम्मेलन में प्रयागराज मण्डल से आये प्रतिनिधियो ने हिस्सा लिया जबकि संचालन स.महामंत्री रूपम पाण्डेय ने किया. इसमें पुरानी कार्य समिति के भंग करने की घोषणा की गयी. इसके बाद चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द्र फुलोरिया ने नयी कार्यसमिति की सर्वसम्मति से घोषणा की. यह जानकारी संघ की ओर से जारी बयान में रूपम पाण्डेय ने दी.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की प्रयागराज शाखा कमेटी

  • शाखा कार्यकारी अध्यक्ष- अजीत त्रिपाठी
  • उपाध्यक्ष- गौरव श्रीवास्तव
  • शाखा मंत्री- अभिषेक कुमार।
  • संगठन मंत्री- विजय यादव।
  • स.शाखा मंत्री- राकेश जी, जितेंद्र यादव,
  • कोषाध्यक्ष- धीरेन्द्र कुमार कर्ण
  • शाखा कार्यसमिति सदस्य- राम खेलावन, धर्मेंद्र कुमार, अनिमेष श्रीवास्तव, राजेश पटेल
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...