Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे में एक अप्रैल से खत्म हो जायेगा सफाईकर्मियों का पद, काॅलोनियों में टेंडर पर होगी सफाई
    रेलहंट स्पेशल

    रेलवे में एक अप्रैल से खत्म हो जायेगा सफाईकर्मियों का पद, काॅलोनियों में टेंडर पर होगी सफाई

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 28, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    चक्रधरपुर में पीसीएमडी से वार्ता करते रेलवे मेंस कांग्रेस नेता
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • चक्रधरपुर डिवीजन मुख्यालय आयी पीसीएमडी के सामने रेलवे मेंस कांग्रेस ने रखी अपनी चिंता  
    • टेंडर पर व्यवस्था बहाल होने तक सफाईकर्मियों को रिलीज नहीं करने का अनुरोध, दिया प्रस्ताव 
    • रेलवे अस्पतालों में खाली पड़े पदों पर पहले समायोजित करने का प्रस्ताव, मिला आश्वासन 

    KOKATTA/CKP. रेलवे में एक अप्रैल से सफाई कर्मियों के सभी पद सरेंडर करने का फरमान जोनल रेलवे को पहुंच चुका है. रेलवे बोर्ड से मिले आदेश के बाद सभी जोन अपने-अपने डिवीजन में पदों को सरेंडर कर सफाईकर्मियों को दूसरे विभागों में समायोजित करने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं. इस आदेश के विपरीत अब तक रेलवे कॉलोनियों में सफाई को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. यानी अब तक सफाई कार्य के लिए टेंडर नहीं किया गया है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि अगर एक अप्रैल से सफाईकर्मियों का पद सरेंडर कर दिया जायेगा तो कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जायेगी.

    पीसीएमडी अंजना मल्होत्रा का अभिवादन करते रेलवे मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा

    दक्षिण पूर्व रेलवे (SOUTH EASTERN RAILWAY) में रेलवे मेंस कांग्रेस से इस मुद्दे को चक्रधरपुर डिवीजन मुख्यालय पहुंचीं SER की प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक अंजना मल्होत्रा के सामने उठाया है. मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा निदेशक को चिंताओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया है कि वैकल्पकि व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने तक सफाईकर्मियों को मूल पद से रिलीज नहीं किया जाये. उन्होंने टाटानगर के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी का उदाहरण देकर बताया कि किस तरह वहां से 22 सफाई कर्मियों का पद सरेंडर करने के बाद काम निजी हाथों में सौंप दिया गया था. लेकिन एक साल बाद ही फंड आवंटन रुकने से पूरी व्यवस्था ठप पड़ गयी थी. इसलिए पूरी व्यवस्था होने तक सफाईकर्मियों का पद सरेंडर नहीं किया जाये.

    रेलवे मेंस कांग्रेस के नेताओं ने सफाईकर्मियों का समायोजन दूसरे विभागों में करने की जगह अस्पतालों में खाली पड़े पदों पर करने का भी प्रस्ताव पीसीएमडी को दिया. मेंस कांग्रेस का तर्क था कि शिक्षित सफाईकर्मियों को दूसरे विभागों में  पदोन्नति के अवसर मिलने चाहिए लेकिन अस्पतालों में रिक्त पदों को भी भरा जाना आवश्यक है. इसका लाभ बड़ी संख्या में यहां आने वाले रेलकर्मियों को मिल सकेगा.

    ब्रांच लाइन के रेलकर्मियों तक एआरएमई से पहुंचायी जायेगी मेडिकल सुविधा  

    पीसीएमडी से बातचीत में मेंस कांग्रेस नेताओं ने डॉक्टरों के समय-समय पर स्थानांतरण, रिक्त पदों को भरने और ब्रांच लाइन के रेलकर्मियों के लिए तत्काल मोबाइल मेडिकल सुविधा बहाल करने की भी मांग की. उन्होंने यह बात भी उठायी कि कई बार के वार्ता में निर्णय होने और मिले आश्वासन के बावजूद अब तक ब्रांच लाइन के रेलकर्मियों और उनके परिवारों को मेडिकल सुविधा नहीं मिल सकी है. यहां सप्ताह में चलंत मेडिकल यूनिट चलाकर मेडिकल सुविधा दिलाने का आदेश दिया गया था. इस मामले में पीसीएमडी ने माना कि यह व्यवस्था जल्द शुरू की जायेगी और इसके लिए स्टेशनों पर खड़ी एआरएमई वैन का उपयोग किया जायेगा.  इससे ब्रांच लाइन के रेलकर्मी परिवारों को मदद मिल सकेगी. इस मौके पर चीफ मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ सुब्रत कुमार मिश्रा भी मौजूद थे.

    Cleaning of railway colonies will be outsourced. SER SERMC SOUTH EASTERN RAILWAY MENS CONGRESS Surrender of post of sweeper in Railways The post of sweepers will be abolished in Railways
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBARELILLY में रेलकर्मी ने लगायी फांसी तो jhunjhunu में गले में फंदा कंसने से गयी जान
    Next Article NCR : मथुरा जंक्शन यार्ड रिमाॅडलिंग के लिए विभागों को मिला सामूहिक पुरस्कार, बंटेगी नकद राशि
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group