Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Liquor seized from train : ऑन डिमांड उपलब्ध करायी जाती थी शराब, दो ट्रेनों के कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
    रेलहंट स्पेशल

    Liquor seized from train : ऑन डिमांड उपलब्ध करायी जाती थी शराब, दो ट्रेनों के कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 24, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पश्चिम एक्सप्रेस और इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस में आरपीएफ की कार्रवाई 

    Mathura/Ranchi. ट्रेनों के एसी कोच में ऑन डिमांड शराब उपलब्ध कराने का मामला नया नहीं है. पैसे पर यहां सब कुछ उपलब्ध है. नया मामला मथुरा से सामने आया है जब पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ व जीआपी की टीम ने शराब के 56 पव्वे बरामद किये. वहीं दूसरी ओर रांची से खबर है कि इस्लामपुर-हटिया ट्रेन (18624) के कोच अटेंडेंटेंट के पास से 29 बोतल शराब बरामद की गयी है जिसका मूल्य 26,600 रुपए है.

    दोनों मामले पहली बार नहीं पकड़े गये. (Liquor seized from train ) एसी कोच में यात्रियों को ऑन डिमांड ऊंची कीमत पर शराब हमेशा से उपलब्ध करायी जाती रही है. हालांकि दोनों ट्रेनों में शराब उपलब्ध कराने वाले कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है. पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कोच अटेंडेंट अमन हरियाणा से सस्ती शराब लेकर आता था और उसे ऊंची कीमत पर यात्रियों को उपलब्ध कराता था.

    वह पश्चिम एक्सप्रेस के एसी कोच में अटेंडेंट है. यह ट्रेन अमृतसर से चलकर मुबंई सेंट्रल जाती है. इसमें ऑन डिमांड शराब की आपूर्ति लंबे समय से की जाने की शिकातयें मिल रही थी. मामला सामने आने के बाद मथुरा जंक्शन पर रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम जांच की. इसमें मामला सही पाया गया और पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से अमन कुमार को टीम ने पकड़ा. पकड़ा गया अमन गांव कूंचा, थाना कैराना, जिला शामली (यूपी) का रहने वाला है. उसकी निशानदेही पर शराब के 56 पव्वे जब्त किये गये हैं. जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    वहीं आरपीएफ की टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर जांच में 29 शराब की बोतलों के साथ कोच अटेंडेंटेंट चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. उसे आबकारी विभाग के हवाले कर दिया गया. यह कार्रवाई इस्लामपुर-हटिया ट्रेन (18624) में की गयी. चंदन ने स्वीकार किया कि वह इसे बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने वाला था. बिहार में शराब पर प्रतिबंध होने के कारण दूसरे राज्यों से होली पर शराब की आपूर्ति की जा रही है.

    Coach attendants of two trains arrested Liquor is provided on demand Liquor seized from train
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSAMASTIPUR : महिला रेलकर्मी की घर में ही गला घोंटकर हत्या, बेटी लापता
    Next Article KANPUR : स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे विजिलेंस टीम का छापा, चेन पुलिंग कर भागा टीटीई
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group