Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

SAMASTIPUR : महिला रेलकर्मी की घर में ही गला घोंटकर हत्या, बेटी लापता

Murder of Female Railway Worker : समस्तीपुर में शुक्रवार 22 मार्च 2024 की शाम महिला रेलकर्मी मिनता देवी (48) की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी है. वह मोकामा दरियापुर की रहने वाली थी. वारदात माधुरी चौक रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 13 की है. रेलवे यांत्रिक कारखाना में टैक्निशियन पति की मौत के बाद उसे अनुकंपा पर नौकरी मिली थी.

मिनता देवी बेटी के साथ अकेली रहती थी. बेटी कभी रेलवे क्वार्टर तो कभी नानी के यहां रहती थी. दिनभर मिनता देवी का कमरा नहीं खुलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कमरे में देखा कि मिनता देवी की गर्दन पर पीले रंग का शॉल लपेटा हुआ है. वह अर्द्धनग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी. बेड पर कुर्सी थी. वहीं टेबल पर दो मेडिकल दस्ताने भी मले. वहीं एक तार भी पड़ा था. पुलिस का मानना है कि तार से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गयी है.

महिला अपनी बेटी के साथ ही रहती लेकिन आज उसकी बेटी नहीं थी. पड़ोसियों का कहना है कि बेटी अक्सर क्वार्टर पर आती थी लेकिन उसे आज किसी ने नहीं देखा. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टाया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. मेडिकल दस्ताना, तार जब्त कर पुलिस आगे की जांच कर रही.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...