Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Ajmer Train Accident: लोको पायलट और सहायक पायलट के बीच हुआ था स्पीड को लेकर विवाद!

Ajmer Train Accident. 17 मार्च रविवार की देर रात मदार स्टेशन से पहले साबरमती आगरा कैंट सुपर फास्ट और मालगाड़ी के बीच टक्कर की जांच शुरू हो गयी हैं. रेलवे की सेफ्टी टीम इसकी जांच कर रही है. जांच में यह बात चर्चा में आयी है कि दुर्घटना से पहले लोको पायलट और सहायक पायलट के बीच स्पीड को लेकर विवाद  हुआ था.

मीडिया में चल रही सूचनाओं के अनुसार साबरमती एक्सप्रेस के पायलट और सहायक पायलट स्पीड को लेकरआपस में उलझ गए थे. दोनों के बीच ट्रेन की 50 किमी की स्पीड को लेकर विवाद हो गया था. इसी विवाद के बीच साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई. हालांकि रेलवे ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है.

इस टक्कर में किसी यात्री या लोको पायलट की जान नहीं गई. कुछ यात्रियेां को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और सभी यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया. ट्रेन अजमेर रेलवे स्टेशन से 12:50 पर रवाना हुई थी. 12548 साबरमती आगरा कैंट सुपर फास्ट ट्रेन मदार स्टेशन से पहले उसी ट्रैक पर चल रही मालगाड़ी से टकरा गयी थी. इंजन ओर 4 डिब्बे बेपटरी हो गए. पटरी के पास खड़े खम्भों से टकरा गए.

हादसा इतना भीषण हुआ कि ट्रैक के भी परखच्चे उड़ गए लेकिन गनीमत रही की हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. इस मामले में नया अपडेट दोनेां चालकों में विवाद का सामने आया है. मालूम हो कि दुर्घटना में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए. हादसे में कई लोग घायल हो गए.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...