Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

रेलवे ने ALP भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की दी छूट, अभ्यार्थियों को मिली राहत

RRB Bharti New. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एएलपी के लिए 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां लेने जा रहा है. भर्ती में पदों की संख्या पढ़ाने के लिए अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है. इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस भी जारी कर दिया गया है.

आयु सीमा में छूट की नोटिस

नए नोटिस के मुताबिक अब 18 से 33 वर्ष के अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि कोरोनाकाल में अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल पाया था, जिसके चलते कई अभ्यर्थी ओवरएज हो गए थे. यही वजह है कि 3 साल की आयु सीमा में छूट का ऐलान किया गया है. अब आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी.

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से कुल 5696 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन इस वक्त किए जा रहे हैं. वहीं, भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2024 है. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे निर्धारित तारीख तक आवेदन कर दें. क्योंकि किसी भी अभ्यर्थी की तरफ से निर्धारित तारीख के बाद फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...