Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

ट्रेनों की लेट लतीफी से परेशान है पांशकुड़ा – मेचेदा – दीघा रेलखंड के यात्री

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल अंतर्गत दीघा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रविवार को प्रभावित रही. इससे यात्रियों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ा. बता दे की हर शनिवार और रविवार सहित छुट्टियों के दिन समुद्र तट दीघा पर पर्यटकों की भारी भीड़ होती है. निजी वाहनों सहित लोग ट्रेनों से भी दीघा आते जाते हैं.

रविवार को अपरिहार्य कारणों से दीघा से सुबह 10:35 पर छूटने वाली ताम्रलिप्त एक्सप्रेस दोपहर 12. 35 पर छूटी. वही हावड़ा से दोपहर 2:25 पर छूटने वाली हावड़ा दीघा कंडारी एक्सप्रेस 4:25 पर रवाना हुई. इससे यात्रियों को बेहिसाब परेशानियां झेलनी पड़ी.

रेलखंड के साधारण यात्री सागर पंडा ने कहा कि तमलुक से दीघा तक सिंगल लाइन है. इसके चलते ताम्रलिप्त एक्सप्रेस लगभग हर दिन लेट होती है. क्योंकि ताम्रलिप्त एक्सप्रेस को पास कराने के लिए अन्यान्य ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक कर रखा जाता है.

इससे दूसरी ट्रेनें भी लेट हो जाती है. इसके चलते आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यह रोज की बात हो गई है. साधारण यात्री और आम लोग इस समस्या से तंग आ चुके हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए स्व-अनुरोध स्थानांतरण (Own Request Transfer) के नियमों में बड़ा संशोधन नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की बाध्यता खत्म, HRMS पोर्टल से...