Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में दो ट्रेनों की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने रेलमंत्री से की बात

आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले के कोठावलासा मंडल के अलमांडा-कंथकपल्ली में दो ट्रेनों की टक्कर में छह से अधिक लोगों की मौत हो गयी है जबकि 25 से अधिक के घायल होने की सूचना है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ओवरहेड लाइन कटने के कारण ट्रैक पर खड़ी थी. इस बीच पीछे से आयी पलासा एक्सप्रेस ने रायगढ़ पैसेंजर को टक्कर मार दी. इससे रायगढ़ पैसेंजर की तीन बोगियां पटरी से उतर गयी.

सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गयी है और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिये गये हैं. कई स्टेशनों पर सूचना कक्ष बनकार जानकारी दी जा रही है. हालांकि घटना स्थल पर बिजली नहीं रहने से बचाव कार्य में द‍िक्‍कत आ रही थी. बोगियों में यात्रियों की संख्या अधिक है. यह माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए है. बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है.

दुर्घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से बात कर स्थिति की जानकारी ली है. रेलमंत्री ने मीडिया को दिये बयान में बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और मरने वालों की संख्या आठ होने की पुष्टि रेलवे ने की है. मरने वालों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का भी एलान किया गया है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...