Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

खड़गपुर-हावड़ा मार्ग पर ट्रेनों की लेट-लतीफी से परेशान यात्री, डीआरएम से मिले पैसेंजर एसोसिएशन के पदाधिकारी

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे हावड़ा – खड़गपुर संभाग में ट्रेनों के अक्सर विलंबित चलने की समस्या को लेकर एसई रेलवे हावड़ा – जकपुर पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने खड़गपुर के डीआरएम केआर. चौधरी से मुलाकात की. इस क्रम में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

इस अवसर पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों में अरूप रतन साहा/अध्यक्ष, शिवनाथ अचार/कार्यकारी अध्यक्ष तथा स्वपन पाखिरा/ डीआरयूसीसी सदस्य आदि शामिल रहे. वही रेलवे अधिकारियों में भी विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ता के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर उनकी कुछ समस्याओं पर प्रकाश डाला और जल्द ही इसका समाधान करने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने हमें यह भी आश्वासन दिया है कि वह कार्यालय समय के दौरान ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रखने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे और इसमें हमारा सहयोग भी मांगा है .

बता दे कि हावड़ा खड़गपुर संभाग में ट्रेनें पिछले कुछ दिनों से लगातार विलंबित चल रही है. इस पर नाराजगी जताते हुए यात्री संगठन की ओर से भोगपुर और रामराजतला स्टेशन पर दो बार रेल अवरोध किया जा चुका है. यात्री संगठन इस मुद्दे पर बागनान स्टेशन पर भी रेल अवरोध करने वाले थे. लेकिन रेल प्रशासन के आश्वासन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...