Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

LUCKNOW : उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल की कार व चालक पर RPF ने किया रेलवे एक्ट का केस

  • मंत्री को ट्रेन पकड़ाने के लिए कार यूपी32-ईजी-5526 को रैंप से होकर स्टेशन तक ले जाया गया था 

LUCKNOW. उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन पकड़ाने के लिए (Minister Dharampal Singh Car)  कार को दिव्यांगों की रैंप से होकर स्टेशन प्लेटफॉर्म तक जाने वाली कार व चालक पर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. इसमें मंत्री को आरोपी नहीं बनाया गया है. रेलवे एक्ट की धारा 159 के तहत दर्ज किये केस में 500 रुपये तक जुर्माना या अधिकतम एक माह कारावास की सजा का प्रावधान है.

चारबाग स्टेशन के एस्केलेटर तक मंत्री के कार ले जाने के मामले में उत्तर  यूपी की सियासत गर्म हो गयी है. विपक्ष के नेता भाजपा के मंत्री पर हमलावर है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा कि “अच्छा हुआ ये बुलडोजर से स्टेशन नहीं गए थे.”

आरपीएफ ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का नंबर निकालकर चालक को रेलवे एक्ट में आरोपी बनाया है. इसके लिए नोटिस भी जारी किये जाने की सूचना है. सब इंस्पेक्टर को मामले की जांच का जिम्मा दिया गया है. आरपीएफ मंत्री के चालक से पूछताछ की खानापूर्ति करेगी.

उत्तर प्रदेश के सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से बुधवार को लखनऊ से बरेली जाना था. ट्रेन को चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आना था. जीआरपी को वीआइपी प्रोटोकाल की सूचना देने के बाद मंत्री का काफिला शाम चार बजे रेलवे न्यायालय के सामने पहुंचा. सरकारी कार यूपी32-ईजी-5526 में मंत्री धर्मपाल सिंह बैठे थे, वह कार दिव्यांग रैंप पर चढ़ते हुए रेलवे न्यायालय के सामने एस्केलेटर तक पहुंच गई.

मुख्य पोर्टिको से होकर चलने में मंत्री को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए प्लेटफार्म के एस्केलेटर तक दिव्यांग के रैंप से होकर कार पहुंचा दी गयी. वहां से प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंच गए, और ट्रेन से रवाना हो गये.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...