Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » बंडामुंडा में चोरों ने मालगाड़ी का रैक खोलकर गिराया कोयला, आरपीएफ ने जब्त 700 किलो कोल
    रेलहंट स्पेशल

    बंडामुंडा में चोरों ने मालगाड़ी का रैक खोलकर गिराया कोयला, आरपीएफ ने जब्त 700 किलो कोल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 21, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ASC के स्पेशल की टीम को भी नहीं पता चला, क्या चल रहा है बंडामुंडा में !

    ROURKELA : चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा में आरपीएफ (RPF) कोयले का कलंक नहीं धो पा रहा है. एक बार फिर से यहां चलती मालगाड़ी से कोयला गिराने की सूचना आ रही है. वायरल हो रही तस्वीर में रेलवे लाइन किनारे कोयला गिरा दिख रहा है. घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है. हालांकि मीडिया से बातचीत में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके सिंह ने ऐसी किसी घटना की सूचना से इंकार किया है. रेलवे लाइन किनारे से लगभग 700 किलो कोयला जब्त किया गया है.

    अब सवाल यह है कि यह कोयला रेलवे ट्रैक पर कहां से आया. कोयला चोरों ने मालगाड़ी रैक से दरवाजा खोलकर गिराया या यह ओवरलोड स्थिति यह गिरा. अगर कोयला गिरा तो उसकी रिपोर्ट कहां-कहां की गयी? और अगर रिपोर्ट की गयी तो आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? सवाल एक बार फिर से गंभीर हो जाता है क्योंकि बंडामुंडा में कोयला का कालिख अब तक आरपीएफ के कई प्रभारियों को समय से पूर्व तबादला करा चुकी है.

    चलिय एक बार हम याद दिलाते है कि 18 फरवरी 2020 को बंडामुंडा इंस्पेक्टर एमके सोना को इसी कोयला की चोरी पर लगाम नहीं लगा पाने के कारण गार्डेनरीच मुख्यालय अटैच कर दिया गया था जबकि एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल समेत पांच लोगों को आद्रा डिवीजन तबादला कर दिया गया था. उसी समय बतौर प्रभारी आरवीपी सिंह को बंडामुंडा का चार्ज दिया गया था. रेलहंट ने तभी इस बात की आशंका जतायी थी कि अब किसकी बारी ?

    देर से ही सही हुआ वहीं और इंस्पेक्टर आरवीपी सिंह (रणविजय प्रताप सिंह) की बारी आ ही गयी और उन्हें दिसंबर 2022 में सहायक कमांडेंट राजीव उपाध्याय के आदेश पर डीआरसी चक्रधरपुर से अटैच कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर उनके स्पेशल जवानों में शामिल एके सिंह और राहुल यादव को सस्पेंड कर दिया गया है. प्रारंभिक सूचना यह है कि सहायक कमांडेंट ने बंडामुंडा यार्ड के पी केबिन के पास खड़ी मालगाड़ी से कोयला उतारते आरएस कॉलोनी निवासी दिनेश मुंडा को पकड़ा है. उसके पास से कोयला भी बरामद किया गया. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी.

    अब सवाल यह उठता है कि 2020 में इसी बंडामुंडा में कोयला चेारी के मामले में इंटरनल विजिलेंस ग्रुप (आईवीजी) की रिपोर्ट पर तत्कालीन RPF इंस्पेक्टर एमके सोना को अटैच किया गया. इसके बाद निशाना बने इंस्पेक्टर आरवीपी सिंह. इसके बाद भी कुछ इंस्पेक्टर आये तो बंडामुंडा में उनका कार्यकाल अल्प अवधि वाला रहा. वर्तमान में यहां आरपीएफ प्रभारी अरुण टोकस है जो घटना के समय अवकाश पर थे.

    हालांकि पटरी पर गिरा कोयला चोर ले नहीं जा सके और आरपीएफ उसे जब्त कर पोस्ट ले आया. मामले की जांच चल रही है. यहां से 700 किलो कोयला जब्त किया गया है. सवाल यह उठ रहा है कि रेलवे ट्रैक पर कोयला गिराना चोरी की घटना है या फिर कोई बड़ी साजिश ?

    यह जगजाहिर है कि बंडामुंडा और आदित्यपुर में मालगाड़ी रैक से धड़ल्ले से काेयला स्थानीय लोगों के समूह गिराते हैं और इसका वीडियो तक कई बार वायरल हो चुका है. ऐसे मामले में आदित्यपुर के आरपीएफ प्रभारी अशोक कुमार पांडे और कांड्रा में पोस्टेड रमेश तिवारी का निलंबन इन दिनों डिवीजन में चर्चा में है. बताया जाता है कि आरोपियों से संलिप्तता के कारण दोनों पर यह गाज गिरी.

    किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 9905460502 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

    टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

    वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

    700 kg coal dropped from goods train in Bondamunda RPF Bondamunda
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleवंदे भारत से माता वैष्णो देवी के दर्शन करायेगा रेलवे, IRCTC लाया टूर पैकेज
    Next Article रेलमंत्री अचानक पहुंच गये AGRA CANTT स्टेशन, यात्री से पूछा … कितने में ली पानी की बोतल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group