Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home »  हाई कोर्ट जज के रेलवे से जवाब मांगने पर CJI ने की टिप्पणी, कहा – प्रोटोकॉल विशेषाधिकार नहीं
मीडिया

 हाई कोर्ट जज के रेलवे से जवाब मांगने पर CJI ने की टिप्पणी, कहा – प्रोटोकॉल विशेषाधिकार नहीं

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 21, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) ने एक बार नजीर स्थापित करते हुए यह स्पष्ट किया है कि जजों को प्रोटोकॉल से मिलने वाली सुविधाएं उनका विशेषाधिकार नहीं है.

CJI की यह सलाह उस बात पर सामने आयी है जिसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज ने नई दिल्ली से प्रयागराज तक अपनी पत्‍नी के साथ ट्रेन यात्रा के दौरान हुई असुविधा के लिए रेलवे अधिकारियों को फटकार लगाई थी.

CJI ने अपनी टिप्पणी में यह भी स्पष्ट किया है कि जजों को उपलब्ध कराई जाने वाली प्रोटोकॉल सुविधाओं का उपयोग इस तरह से नहीं किया जाना चाहिए जिससे दूसरों को असुविधा हो या न्यायपालिका की सार्वजनिक आलोचना हो.

मालूम हो कि 14 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) ने उत्तर-मध्य रेलवे, प्रयागराज के महाप्रबंधक (General Manager, North Central Railway, Prayagraj) को पत्र लिखकर बताया था कि 8 जुलाई को ट्रेन यात्रा के दौरान हाईकोर्ट के जज को असुविधा का सामना करना पड़ा. ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट थी. बार-बार सूचित करने के बावजूद कोच में कोई भी पुलिसकर्मी अथवा टीटीई नहीं आया.

कॉल करने के बावजूद जलपान की व्यवस्था पैंट्री कार कर्मचारी की ओर से नहीं की गयी. पेंट्रीकार मैनेजर राज त्रिपाठी ने कॉल तक रिसीव नहीं किया. इससे जज को असुविधा हुई.

इस घटना से जज को हुई असुविधा के लिए रेलवे से दोषी अधिकारियों, जीआरपी कार्मिक और पेंट्रीकार प्रबंधक से कर्तव्य के प्रति लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण मांगने का सुझाव दिया गया था.

CJI ने उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों (Chief Justices of High Courts) को भेजे गए अपने संदेश में कहा है कि न्यायपालिका के भीतर आत्म-चिंतन और परामर्श आवश्यक है.

CJI ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाई कोर्ट के जज के पास रेलवे कर्मियों पर अनुशासनात्मक क्षेत्राधिकार नहीं है, और इसलिए हाई कोर्ट के एक अधिकारी के पास रेलवे कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का कोई औचित्य नहीं था.

CJI  ने ने यह भी कहा है कि जजों को उपलब्ध कराई गई प्रोटोकॉल सुविधाओं का उपयोग ऐसे विशेषाधिकार के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए जो उन्हें समाज से अलग करता हो.

मालूम हो कि इससे पहले एक रेलवे मजिस्ट्रेट ने आपातकालीन कोटा नहीं देने पर रेलवे को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था. यह मामला ऊपरी कोर्ट में पहुंचा था. तब यह बात कहा गयी कि रेलवे मजिस्ट्रेट को किसी सरकारी अधिकारी को नोटिस जारी करने का अधिकार ही नहीं है.

 इसे भी पढ़ें : इमरजेंसी कोटा न मिलने पर रेलवे मजिस्ट्रेट ने भेजा डीसीएम को नोटिस

Spread the love
CJI North Central Railway Prayagraj Protocol not privilege उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

North Central Railway : वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंताओं और उप मुख्य विद्युत अभियंताओं का तबादला

August 29, 2026
रेल यूनियन

UMRKS : प्रयागराज मंडल में नए जोनल पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, एकजुटता का आह्वान

August 13, 2026
रेल यूनियन

JHANSI : UMRKS में को-ऑप्शन, हरि मोहन शर्मा मंडल मंत्री और सुनील कुमार रायकवार बने संगठन मंत्री

August 7, 2026
Latest Posts

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group